Advertisement

Dangerous Night Habits: रात की ये आदतें बिगाड़ देंगी सेहत, फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर पड़ता है बुरा असर

Dangerous Night Habits: फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए रात को अच्छी नींद लेना बहुत ही जरूरी है, हालांकि, हमारी कुछ गलत आदतों को बुरा असर इन दोनों पर ही पड़ता है...

Latest News
Dangerous Night Habits: रात की ये आदतें बिगाड़ देंगी सेहत, फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर पड़ता है बुरा असर

Tips For Better Sleep

Add DNA as a Preferred Source

Bedtime Mistakes- फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए रात को अच्छी नींद लेना बहुत ही जरूरी है, हालांकि, हमारी कुछ गलत आदतों को बुरा असर इन दोनों पर ही पड़ता है. इसकी वजह से रात में नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.ऐसे में अगर आप भी रात को सोने से पहले ये 4 गलतियां करते हैं तो आज से ही इनमें सुधार कर लेना चाहिए.  

हैवी खाना
हैवी खाना, देर रात को मिड-नाइट स्नैकिंग में चिप्स या पिज्जा आदि खाना सेहत के लिए हानिकारक है. इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और एसिडिटी, सीने में जलन, बदहजमी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे इंसुलिन लेवल भी बढ़ता है और डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है. 

फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल
सोने से पहले मोबाइल फोन या लैपटॉप चलाना भी हानिकारक है, इन डिवाइसेस से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे दिमाग को कन्फ्यूज कर देती है कि अभी सोने का वक्त नहीं हुआ है. इतना ही नहीं ये लाइट मेलाटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन को कम कर देती है, जिससे नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है. 

शाम या रात में कैफीन
आप अगर शाम या रात में चाय-कॉफी पीते हैं, तो यह आपकी नींद की क्वालिटी को खराब कर सकता है, बता दें कि कैफीन का असर 4-6 घंटे तक रहता है, जिससे नींद न आने की समस्या हो सकती है. बता दें कि रात में आप गर्म दूध या हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, यह नींद लाने में मददगार हो सकता है. 

स्ट्रेस लेना
आप सोने से पहले किसी बात को लेकर स्ट्रेस में रहते हैं तो इससे कोर्टिसोल हार्मोल रिलीज होता है, जिससे नींद खराब हो सकती है. इतना ही नहीं लंबे समय तक तनाव में रहने से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है और इनसोम्निया की समस्या बढ़ सकती है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement