Advertisement

Harmful Dal: कुकर की दाल बढ़ा देगी यूरिक एसिड और किडनी स्टोन का खतरा, जानें बनाने का सही तरीका

प्रेशर कूकर में अगर आप दाल बनाते हैं तो यूरिक एसिड से लेकर किडनी स्टोन तक का खतरा बढ़ता है.

Latest News
Harmful Dal: कुकर की दाल बढ़ा देगी यूरिक एसिड और किडनी स्टोन का खतरा, जानें बनाने का सही तरीका

Why cooking pulses in pressure cooker is harmful

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः जिन खाद्य पदार्थों में प्यूरीन की मात्रा होती है उन्हें खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है. दालों में भी इतना प्यूरीन नहीं होता कि इसे खाने से यूरिक एसिड बढ़ जाए लेकिन इसके बनाने का तरीक गलत होता है और इस कराण दाल में प्यूरीन बढ़ता है और इससे यूरिक एसिड हाई हो जाता है. 

हाई यूरिक एसिड के कारण किडनी में स्टोन बनने से लेकर जोड़ों में दर्द और गठिया का खतरा भी बढ़ जाता है. इतना ही नहीं हाई एसिडीटी और ब्लोटिंग की समस्या भी होने लगती है. इसलिए अगर आपको दाल खाना है तो उसे बनाने का सही तरीका जरूर जान लें और कूकर में इसे बनाना बंद कर दें या बनाने से पहले एक टिप्स फॉलो कर लें. इसके बाद दाल खाने से भी आपका यूरिक एसिड हाई नहीं होगा.

दाल को प्रेशर कुकर में क्यों नहीं पकाना चाहिए?

बुरी खबर यह है कि जब स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों को दबाव में पकाया जाता है, तो वे एक्रिलामाइड बनाते हैं, जो एक हानिकारक रसायन है, जिसका नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर, बांझपन और तंत्रिका संबंधी विकार और हाई यूरिक एसिड के साथ स्टोन बनने जैसी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. 

कैसे बनाएं दाल की न करे नुकसान

दाल पर जो झाग बनता है वह सैपोनिन प्रोटीन और स्टार्च के कारण होता है. यह सैपोनिन फलियों में में पाया जाता है. यह हमारे शरीर के लिए खतरनाक नहीं है लेकिन जब ये कूकर में बनता है तब हानिकारक हो जाता है. जब भी आप दाल बनाएं और एक उबाल आने पर जितने झाग आएं उसे हटा दें. दाल से झाग जब हट जाए तो आप कूकर बंद कर या खुला पका सकते हैं. इससे ये दाल नुकसान नहीं करेगी.
 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement