Advertisement

Curry Leaves Benefits: एक-दो नहीं, कई गुण लिये बैठे हैं करी पत्ते, सिर्फ चबाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Curry Patte Ke Fayde: करी पत्ता कई प्रकार के भोजन में इस्तेमाल किया जाता है. यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है. इसे कच्चा चबाने से भी फायदा होता है.

Latest News
Curry Leaves Benefits: एक-दो नहीं, कई गुण लिये बैठे हैं करी पत्ते, सिर्फ चबाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Curry Leaves Benefits

Add DNA as a Preferred Source

Curry Leaves: करी पत्ता विटामिन ए, बी, सी, बी2, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. इसका सेवन करना कई तरह से सेहत के लिए अच्छा होता है. रोजाना खासी पेट 7-8 करी पत्ता चबा लेने से सेहत संबंधी 5 समस्याओं को मात दे सकते हैं. आइये आपको करी पत्ता चबाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.

करी पत्ता चबाने के फायदे
बालों के लिए

करी पत्ता चबाना हेयर केयर के लिए अच्छा होता है. इसका इस्तेमाल कई बार हेयर केयर ट्रीटमेंट के लिए भी किया जाता है. इसका सेवन करने से बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है.

वेट लॉस के लिए

वजन कम करने में भी करी पत्ता लाभकारी साबित हो सकता है. इन्हें चबाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर में एनर्जी आती है. सुबह इन्हें चबाने से वजन कम कर सकते हैं.


धमनियों को ब्लॉक कर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकते हैं ये ड्रिंक्स, भूलकर भी न करें सेवन


ओरल हेल्थ के लिए

दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्या के लिए भी यह अच्छा होता है. ओरल हाइजीन को मेंटेन करने के लिए करी पत्ता चबा सकते हैं. इन्हें चबाने से बैक्टीरिया दूर होते हैं.

पाचन तंत्र के लिए

करी पत्ता चबाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है. इन्हें चबाने से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या दूर होती है. इसके लिए रोजाना 4-5 करी पत्ते चबाएं.

डायबिटीज के लिए

करी पत्ते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसमें विटामिन, एल्कलॉइड और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं. खाली पेट करी पत्ता चबाने से ब्लड शुगर लेवल को काबू में रख सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement