Advertisement

Curd And Seeds: बैड कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो दही में मिलाकर खाएं ये बीज, नसों से फैट और ट्राइग्लिसराइड की हो जाएगी छुट्टी

बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करने के साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है. इसके चलते कई बार व्यक्ति की मौत तक हो जाती है. ऐसी स्थिति से बचन के लिए आप देसी उपाय अपना सकते हैं.

Latest News
Curd And Seeds: बैड कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो दही में मिलाकर खाएं ये बीज, नसों से फैट और ट्राइग्लिसराइड की हो जाएगी छुट्टी
Add DNA as a Preferred Source

Curd With Sabja Seeds Control Cholesterol:  आज के समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा रहा है. बैड कोलेस्ट्रॉल सीधे रूप से दिल और दिमाग को नुकसान पहुंचाता है. इसकी वजह बैड कोलेस्ट्रॉल का नसों में जमकर ट्राइग्लिसाराइड को तेजी से बढ़ाना है. इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Sercullation) धीमा पड़ जाता है. वहीं नसों में प्रेशर पड़ने की वजह वह सकरी हो जाती है. इससे ब्लड की सप्लाई अच्छे से नहीं हो पाती. नसों पर भारी प्रभाव पड़ता है. इसी के चलते ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक (Heart Attack And Stroke) का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है. अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार हैं तो एक उपाय अपना सकते हैं. इससे नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल साफ हो जाएगा. यह एचडीएल को बूस्ट कर बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को बनने से रोक देगा. इससे नसों से लेकर हार्ट तक स्वस्थ बना रहेगा. 

अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं और नसों ब्लॉकेज या दबाव बढ़ रहा है तो डाइट में दही के साथ ही इन बीजों को मिलाकर खाना शुरू कर दें. इन्हें खाने से ही नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर हो जाएगा. दिल और दिमाग दोनों ही स्वस्थ बने रहेंगे. 

दही में ऐसे मिलाएं सब्जा के बीज

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड की छुट्टी के लिए 4 चम्मच सब्जा के बीजों में थोड़ा पानी मिलाकर रात को भिगो दें. अगले दिन सुबह उठकर इन बीजों को दही मिलाकर खाएं. ऐसा करने से इनमें मौजूद फाइबर, रफेज बॉडी तक पहुंचेगा. यहां नसों में जमा गंदगी को बाहर कर देगा. इन बीजों में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर में फैट मेटाबोलिज्म को उत्तेजित करते हैं. इनका सेवन हर दिन सुबह खाली पेट करें. 

हाई कोलेस्ट्रॉल में दही सब्जा सीड के फायदे

हाई कोलेस्ट्रॉल में दही के साथ सब्जा सीड्स मिलाकर खाने के कई सारे फायदे हैं. यह दवा का काम करता है. इसमें मिलने वाला फाइबर पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज साबित होता है. इसमें विटामिन सी पाया जाता है. यह नसों में जमा ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में मददगार साबित होते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement