Advertisement

Dahi Ke Fayde: पाचन तंत्र से लेकर दिल तक को दुरुस्त रखता है दही, जानें खाने का सही समय और फायदे 

दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह पेट से लेकर दिल और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है. गर्मियों के मौसम इसका सेवन पेट को सही रखता है.

Dahi Ke Fayde: पाचन तंत्र से लेकर दिल तक को दुरुस्त रखता है दही, जानें खाने का सही समय और फायदे 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय लोगों की खाने की थाली में दही किसी न किसी रूप में शामिल होता है. इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है. इसकी वजह दही का एक या दो नहीं बल्कि दर्जनों पोषक तत्वों से भरपूर होना है. इसमें कैल्शियम, विटामिंस और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह दिल से लेकर दिमाग और दांतों को मजबूती देता है. आइए जानते हैं दही में मौजूद पोषक तत्व और इसे मिलने वाले फायदे... 

आइए जानते हैं दही के फायदे

दिल के लिए होता है फायदेमंद

बैड कोलेस्ट्रॉल नसों को ब्लॉक करके हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देता है. ऐसे में दही का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसका नियमित सेवन करने पर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है.

वजन कम करने में भी मददगार है दही

अगर आप मोटापे और लगातार बढ़ रहे वजन से परेशान है तो दही आपकी इस समस्या को कम करने में मददगार हो सकती है. दही को वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है. इसमें मौजूद गुण वजन को कम करने में सहायक है. 

पेट की गर्मी दूर कर पाचन तंत्र को ठीक करता है

दही पेट की गर्मी को शांत करती है. इसके साथ ही पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में यह बेहद मददगार साबित होता है. इसके सेवन से कब्ज से लेकर दस्त जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. 

स्किन को भी रखता है सही

खराब और डल होती स्किन की चमक बढ़ाने के लिए दही का सेवन किया जा सकता है. इसमें मिलने वाला विटामिन ए, जिंक स्किन का ग्लो बढ़ाती है. इसमें बेसन मिलाकर लगाना और भी फायदेमंद होता है. 

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

दही का नियमित सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता कोक बढ़ाता है, जिसे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. इसे कई बीमारियों से बचा जा सकता है. गर्मियों में यह ज्यादा फायदा पहुंचाता है. 

मुंह के छालों को भी करता है दूर 

कुछ लोगों को पेट की गर्मी बढ़ने से मुंह में बार बार छालों की समस्या होती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में दही को शामिल कर लें. इसे राहत मिल सकती है.  

दांतों और हड्डियों के लिए भी है लाभकदायक

दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. यह ह​ड्डियों को मजबूत करने के साथ ही दांतों को सही रखने में फायदेमंद है. यह बच्चों को दांत निकलने में होने वाली परेशानी पर खिलाने में फायदा पहुंचाती है. 

ये है दही खाने का सही समय और तरीका

वैसे तो दही को दिन के किसी भी पहर में खाया जा सकता है, लेकिन सुबह और दोपहर के समय इसका खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके साथ ही दही को गुड़, नमक या रुखा खाना ज्यादा सही रहता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement