Advertisement

Covid 19 Cases: देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित

Common Covid Symptoms And Care: आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 1000 से अधिक एक्टिव केस हो गए हैं. ऐसी स्थिति में सावधानी बरतना जरूरी है. डॉक्टर से जानिए इस स्थिति में आप कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं...

Latest News
Covid 19 Cases: देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित

Covid Symptoms And Care

Add DNA as a Preferred Source

Covid 19 Symptoms And Care भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले 104 है. इनमें से ज्यादातर मामले पिछले एक हफ्ते में सामने आए है. आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 1000 से अधिक एक्टिव केस हो गए हैं. कोरोना केसों की रफ्तार से लोगों में चिंता बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें: Covid-19 JN.1वैरिएंट तेजी से फैल रहा, जानें कोरोना होते ही पहला लक्षण कौन सा आता है नजर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है, फिलहाल संक्रमण की दर कम है और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता बहुत सीमित है.

मानें डॉक्टर की ये सलाह 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सर गंगा राम हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन प्रो. (डॉ.) एम वली ने बताया कि कोरोना का वेरिएंट घातक नहीं है, लेकिन तेजी से फैल रहा है. ऐसे में कोशिश करें कि जरूरी न हो तो घर से बाहर ना निकले, सेनीटाइजर का इस्तेमाल करें और मास्क जरूर पहनें. 

डॉ. एम वली ने बताया कि आपको लक्षण है बदन में दर्द है खांसी है बुखार है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं, इस स्थिति में पैनिक होने की जरूरत नहीं है. अगर आप इंटरनेशनल यात्रा कर रहे हैं तो जरूरी है सावधानी बरतें, मास्क जरूर लगाएं. उन्होंने कहा हमें पता है कि कोरोना का कैसे इलाज करना है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

इन लक्षणों पर दें ध्यान  

बता दें कि भारत में कोरोना के 2 नए स्ट्रेन भी मिले हैं, जिनका NB.1.8.1 और एलएफ.7 नाम हैं. हालांकि, ज्यादा मामले JN.1 वैरिएंट के ही मिल रहे हैं. यह ज्यादातर लोगों में हल्के लक्षण पैदा करता है. इस स्थिति में गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, बदन दर्द और सर्दी-जुकाम जैसे शुरुआती संकेत देखे जाते हैं. अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं.    

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement