Advertisement

Covid-19 Symptoms: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर नहीं लग रहा ब्रेक, ये लक्षण दिखें तो आप भी हो जाएं अलर्ट

Covid-19 Symptoms- अगर आपको बदन में दर्द, खांसी और बुखार है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं, ये कोविड के लक्षण हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके अन्य लक्षणों के बारे में...

Latest News
Covid-19 Symptoms: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर नहीं लग रहा ब्रेक, ये लक्षण दिखें तो आप भी हो जाएं अलर्ट

Covid-19 Symptoms

Add DNA as a Preferred Source

Covid-19 Symptoms- देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब 5364 पहुंच गई है. वहीं जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के चलते 55 मौतें हो चुकी हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में सतर्क रहना और एहतियात बरतना जरूरी है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में तुरंत जांच कराना बेहद जरूरी है. ...
 
ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपको बदन में दर्द, खांसी और बुखार है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. बता दें कि COVID-19 के सामान्य लक्षण अक्सर वायरस के संपर्क में आने के 2 से 14 दिनों के बाद दिखाई देते हैं. आइए जानें इसके लक्षण 

  • सूखी खांसी
  • सांस लेने में कठिनाई
  • स्वाद या गंध की हानि
  • अत्यधिक थकान, 
  • पाचन संबंधी समस्या (पेट खराब होना, उल्टी या दस्त होना)
  • दर्द, जैसे सिरदर्द और शरीर या मांसपेशियों में दर्द
  • बुखार या ठंड लगना
  • सर्दी जैसे लक्षण जैसे नाक बंद होना, नाक बहना या गले में खराश 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोगों में केवल कुछ लक्षण हो सकते हैं या बिल्कुल भी लक्षण नहीं दिखते हैं. वहीं बात करें  JN.1 की तो इसके लक्षण पहले के ओमिक्रॉन वेरिएंट्स जैसे ही हैं. ऐसे में इसके लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है. 

कैसे करें बचाव? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना का नया वेरिएंट घातक नहीं है, लेकिन फैल तेजी से रहे हैं. इसलिए जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकले. खुद को सेनिटाइज करें और मास्क जरूर पहनें. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement