Advertisement

Covid-19, इन्फ्लूएंजा और डेंगू के लक्षणों में क्या दिखता है अंतर? इन संकेतों पर दें ध्यान

Covid 19, Dengue And Influenza Symptoms: कोविड-19, इन्फ्लूएंजा, डेंगू के लक्षणों में अंतर कर पाना मुश्किल होता है, क्योंकि इन संक्रमणों के लक्षण एक जैसे होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Latest News
Covid-19, इन्फ्लूएंजा और डेंगू के लक्षणों में क्या दिखता है अंतर? इन संकेतों पर दें ध्यान

covid 19 dengue influenza 

Add DNA as a Preferred Source

Covid 19, Dengue And Influenza Symptoms- देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, अलग-अलग राज्यों में COVID-19 के नए वैरिएंट JN.1 ने लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, इसके लक्षण काफी माइल्‍ड होते हैं, पर इस वैरिएंट में संक्रमित करने की क्षमता काफी ज्‍यादा है. कोविड-19, इन्फ्लूएंजा, डेंगू में आमतौर पर इसके लक्षणों में अंतर कर पाना मुश्किल होता है, क्योंकि  इन संक्रमणों के लक्षण एक जैसे होते हैं. ऐसे में इनके लक्षणों को समझने में अगर गलती हो जाए तो स्थिति खतरनाक हो सकती है और मरीज का गलत उपचार हो सकता है..

Covid-19, इन्फ्लूएंजा और डेंगू

बता दें कि कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा दोनों ही खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. लेकिन डेंगू एक वायरल बुखार है जो मच्छर के काटने से होता है और यह एक इंसान से दूसरे इंसान को सीधा नहीं फैलता. हालांकि ज्यादातर मामलों में इनके लक्षण एक जैसे नजर आते हैं.  

कोविड और फ्लू (इन्फ्लूएंजा) 

आमतौर पर कोविड और फ्लू (इन्फ्लूएंजा) के लक्षण संक्रमण के 1 से 4 दिन बाद दिखाई देने लगते हैं और इन दोनों ही स्थितियों  में बुखार 3 से 7 दिन तक रह सकता है. कोविड और फ्लू के लक्षण आमतौर पर एक जैसे दिखते हैं. ऐसे में केवल लक्षण देखकर इनके बीच फर्क करना मुश्किल है. 

डेंगू

वहीं डेंगू के लक्षण आमतौर पर  मच्छर के काटने के 4 से 10 दिन बाद शुरू होते हैं और इस स्थिति में बुखार 2 से 7 दिन तक रह सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हल्के डेंगू में लक्षण फ्लू जैसे लग सकते हैं और अगर डेंगू गंभीर हो जाए तो खून बहने (ब्लीडिंग) या डेंगू शॉक जैसी गंभीर परेशानी हो सकती है. 

लक्षण- 

कोविड-19 और फ्लू (इन्फ्लूएंजा) में  3 से 4 दिन तक तेज बुखार के साथ गले में खराश, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में परेशानी, थकान, शरीर और सिर में दर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं,  कुछ मामलों में गंध या स्वाद आना भी बंद हो जाता है. इसके अलावा डेंगू में बहुत तेज बुखार के साथ सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में बहुत तेज दर्द हो सकता है. बुखार आने के 2 से 5 दिन बाद त्वचा पर चकत्ते उल्टी, मतली, खासकर बच्चों में, और कमज़ोरी महसूस हो सकती है. 

वहीं अगर डेंगू गंभीर हो जाए तो इस स्थिति में पेट में तेज दर्द, बहुत तेज सांस लेना, नाक या मसूड़ों से खून आना, बार-बार उल्टी, मल में खून आना और खांसी के साथ खून आना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इन लक्षणों पर बारीकी से ध्यान देना चाहिए. अगर आपको ये लक्षण दिखते हैं तो तुरंत इसकी जांच करानी चाहिए.  
 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement