सेहत
Bihar Covid-19 Cases Updates: देश के कई राज्यों में कोरोना के माममे तेजी से बढ़ रहे हैं, अब कोरोना वायरस ने बिहार में भी दस्तक दे दी है. यहां 2 मरीज कोविड पॉजिटिव मिले हैं...
India Covid-19 Cases Updates: देश के कई राज्यों में कोरोना के माममे तेजी से बढ़ रहे हैं, अब कोरोना वायरस ने बिहार में भी दस्तक दे दी है. यहां 2 मरीज कोविड पॉजिटिव मिले हैं. ये दोनों मामले पटना और बेगूसराय जिले से सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में चार दिन पहले 2 व्यक्ति स्थानीय अस्पताल में खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई की शिकायत लेकर पहुंचे थे और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था. इसी के आधार पर उनकी कोरोनावायरस की जांच की गई, जिसमें दोनों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है.
बिहार में कोरोना की दस्तक से अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दोनों मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनकी निगरानी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Covid-19 JN.1वैरिएंट तेजी से फैल रहा, जानें कोरोना होते ही पहला लक्षण कौन सा आता है नजर
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों को सावधान रहने की जरूरत याद दिलाई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनकी निगरानी की जा रही है.
अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे है तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर या घर के अंदर मास्क का इस्तेमाल करें, इसके अलावा हाथों को बार-बार धोकर अच्छी तरह से साफ रखें, संक्रमित होने पर परिवार और दोस्तों में फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना और खुद को अलग रखना जरूरी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.