Advertisement

India COVID-19 Cases: दिल्ली-NCR में भी कोरोना की दस्तक, जानें कहां कितने केस

Covid-19 Cases in India: देशभर में एक बार फिर कोरोना के नए मामले बढ़ने लगे हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल के अलावा अब दिल्ली-NCR में भी केस मिले हैं.       

Latest News
India COVID-19 Cases: दिल्ली-NCR में भी कोरोना की दस्तक, जानें कहां कितने केस

Covid-19 Cases in India

Add DNA as a Preferred Source

ndia Covid-19 Cases Rising Updates-  देशभर में एक बार फिर कोरोना के नए मामले बढ़ने लगे हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल के अलावा अब दिल्ली-NCR में भी केस मिले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए हैं. इसमें गुरुग्राम में 2 और फरीदाबाद में 1 मरीज में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में कोरोना के 257 मामले सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं किस राज्य में कोरोना के कितने मामले सामने आए हैं... 

जानें कहां कितने मामले?

गुजरात में कोरोना के 15 मामले
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं और इन सभी 15 मरीजों में कोरोना का JN.1 वेरिएंट मिला है. 

केरल में कोरोना के नए मामले
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक मई में अब तक राज्य में कोविड-19 के 182 मामले सामने आए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा मामले कोट्टायम जिले (57) में सामने आए और एर्नाकुलम 34 और तिरुवनंतपुरम 30 मामले सामने आए.

महाराष्ट्र में कोरोना के कितने मामले?
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां कोविड-19 से संक्रमित होने के 26 मामलों की पुष्टि हुई, जिन्हें मिलाकर इस साल 132 मामले सामने आ चुके हैं.

विशाखापत्तनम में कोरोना पॉजिटिव केस!
इसके अलावा विशाखापत्तनम में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक विवाहित महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.  

ओडिशा में ढाई साल बाद कोरोना का नया मामला
इसके अलावा ओडिशा में भी करीब ढाई साल के अंतराल के बाद कोविड-19 का एक नया केस सामने आया है, हालांकि अभी मरीज की हालत स्थिर है.

कोरोना के JN.1 वैरिएंट के क्या हैं सामान्य लक्षण?

इस स्थिति में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और मांसपेशियों में दर्द, भूख में कमी, नौजिया या दस्त
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं. ये लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement