सेहत
Coronavirus Active Cases: आज 18 जून को भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 6483 हो गई है. कोविड के मामलों में बीते दिन से गिरावट आई है. पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के एक्टिव केस 353 कम हुए हैं.
Coronavirus Update In India: कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या में बीते दिनों से कमी देखने को मिल रही है. पिछले दिन के मुताबिक, कोविड के मामले 353 कम हुए हैं जिसके बाद एक्टिव (COVID-19 Active Cases) मामले 6483 हो गए हैं. कोरोना वायरस के एक्टिव मामले देशभर में घटकर कम हो रहे हैं ऐसे में यह कोविड को लेकर राहत ही खबर है. बता दें कि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 17 जून को 428 केस कम हुए थे वहीं, 16 जून को 119 मामलों कम हुए थे. अब एक्टिव केस 6500 से भी कम (COVID-19 Cases in India) रह गए हैं.
बीते दिन में कई ऐसे राज्य भी रहे हैं जहां पर कोविड के मामले बढ़े हैं. दिल्ली में 65 केस, राजस्थान में 51, मणिपुर में 14, हरियाणा में 12, छत्तीरगढ़ में 6, पंजाब में 5, बिहार में 3, जम्मू और कश्मीर में 2, तमिलनाडु में 2, असम में 1, मध्य प्रदेश में 1 और तेलंगाना में 1 केस नए सामने आए हैं. इनके अलावा कई राज्यों में एक्टिव मामले कम हुए हैं.
केरल में 275 मामले कम हुए हैं. इसके साथ ही गुजरात में 143, कर्नाटक में 43, महाराष्ट्र में 23, आंध्र प्रदेश में 15, झारखंड में 5, पुदुच्चेरी में 4, उत्तराखंड में 4, उत्तर प्रदेश में 3 और गोवा में एक मामले कम हुए हैं. कुल मिलाकर देशभर में कोविड के 353 केस कम हुए हैं. जो बहुत बड़ी राहत की बात है.
नीचे के सभी आंकड़े स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार दिए गए हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से