Advertisement

COVID-19 Cases Decline in India: देशभर में कोरोना मामलों में आई गिरावट, 6 हजार के नीचे पहुंच गए एक्टिव केस, देखें आंकड़े

Coronavirus Active Cases: आज 19 जून को भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 5976 हो गई है. कोविड के मामलों में बीते दिन से 507 केस कम हुए हैं.

Latest News
COVID-19 Cases Decline in India: देशभर में कोरोना मामलों में आई गिरावट, 6 हजार के नीचे पहुंच गए एक्टिव केस, देखें आंकड़े

Coronavirus

Add DNA as a Preferred Source

Coronavirus Update In India: कोविड के एक्टिव केस की संख्या (COVID-19 Active Cases) में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट आ रही है. कोविड के एक्टिव केस 7000 के पार पहुंच गए थे लेकिन अब मामले 6 हजार के नीचे आ गए हैं. बीते दिन कोरोना के 507 केस कम हुए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के केस में आई गिरावट के बाद अब 5976 एक्टिव केस (COVID-19 Cases in India) रह गए हैं.

कोविड के एक्टिव केस

केरल में कोविड के एक्टिव केस 1309 है. गुजरात में 1046, पश्चिम बंगाल में 747, दिल्ली में 632, कर्नाटक में 466, महाराष्ट्र में 443, उत्तर प्रदेश में 257, राजस्थान में 219, तमिलनाडु में 187 एक्टिव मामले हैं. पूरे देशभर में कोविड के 5976 मामले एक्टिव हैं. इस साल अब तक 116 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में कुल 3 लोगों की मृत्यु हुई है.

बीते दिन 3 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 3 लोगों की मौत हुई है. जिनमें से दो की दिल्ली में और एक की केरल में मौत हुई है. दिल्ली में 67 वर्षीय महिला की मौत हुई है जो रक्तचाप, किडनी रोग, कोविड निमोनिया, सेप्सिस से जूझ रही थीं. दूसरी मौत 74 वर्षीय महिला की हुई है जो कोरोनरी आर्टरी डिजीज, रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित थीं. वहीं केरल में 58 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना से हुई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement