Advertisement

Covid-19 Cases in India: कोरोना वायरस से अचानक बढ़ी मौतों की संख्या, 24 घंटे में 9 लोगों की गई जान

Corona Cases in India: कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या में अचानक से तेजी आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है...

Latest News
Covid-19 Cases in India: कोरोना वायरस से अचानक बढ़ी मौतों की संख्या, 24 घंटे में 9 लोगों की गई जान

Covid-19 Cases in India

Add DNA as a Preferred Source

Corona Cases in India- देशभर में कोरोना के एक्टिव केसों में लगातार इजाफा हो रहा है, बता दें कि कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या में भी अचानक से तेजी आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के (Corona Cases in India) मुताबिक, कोरोना से 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है, इन आकंड़ों को देखा जाए तो 1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 87 लोगों की जान गई है. 

वहीं पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा कर्नाटका में 132 नए केस मिले हैं. आइए जानते हैं कहां कितने केस मिले हैं...

कहां कितने केस

केरल- 2109 एक्टिव कोरोना केस 
गुजरात- 1437 एक्टिव कोरोना केस 
पश्चिम बंगाल - 747 एक्टिव कोरोना केस  
दिल्ली- 672 एक्टिव कोरोना केस  
महाराष्ट्र- 613 एक्टिव कोरोना केस  
कर्नाटक- 527 एक्टिव कोरोना केस  

अचानक बढ़ी मौतों की संख्या

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के कुल 269 नए मामले दर्ज हुए, अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 7400 हो गई है. वहीं इससे पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है. अब कुल मौतों की संख्या 87 हो गई है.  

इन राज्यों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस

बता दें कि 180 केस राजस्थान में, तमिल नाडु में 232 और उत्तर प्रदेश में 248, मध्य प्रदेश में 120, 102 आंध्र पदेश, हरियाणा में 97 कोरोना के एक्टिव मामले हैं.  बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 4 मरीजों और केरल में 3 मरीजों की जान गई है. इसके अलावा 1-1 मौत राजस्थान और तमिल नाडु में हुई है.. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement