सेहत
Coronavirus Active Cases: आज 17 जून को भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 6836 हो गई है. कोविड के मामलों में बीते दिन से गिरावट आई है. कोविड के एक्टिव केस की संख्या में 428 केस कम हुए हैं.
Coronavirus Update In India: कोरोना वायरस के मामलों में पिछले 24 घंटे में गिरावट आई है. बीते 24 घंटे में देशभर में COVID-19 (COVID-19 Update) संक्रमण के 428 मामले कम हुए हैं. अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 6,836 हो गई है. काफी दिनों से एक्टिव केस की संख्या 7 हजार से ऊपर बनी हुई थी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब देशभर में सक्रिय मामले 7,000 से नीचे (COVID-19 Cases in India) आ गए हैं. आज लगातार दूसरे दिन कोविड संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है. सोमवार को संक्रमण के 119 मामले कम हुए थे. ऐसे में यह कोरोना को लेकर बड़ी राहत की बात है.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में इस समय 6,836 एक्टिव केस हैं. बीते दिन लगभग सभी जगहों पर कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है. केरल में 261 मामले कम आए हैं जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या घटकर 1659 रह गए हैं. गुजरात में 185 मामले कम हुए हैं, वहीं दिल्ली में 94, महाराष्ट्र में 28, आंध्र प्रदेश में 18, सिक्किम में 13, असम में 3, तेलंगान और गोवा में एक-एक घटे हैं.
भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, लू के थपेड़े पड़ सकते हैं सेहत पर भारी, इन 5 उपायों से करें बचाव
केरल में एक्टिव केस 1659 हैं. गुजरात में 1,248, कर्नाटक में 696, दिल्ली में 555, महाराष्ट्र में 512, उत्तर प्रदेश में 278, राजस्थान में 251, तमिलनाडु में 222 और हरियाणा में 103 एक्टिव केस हैं. बता दें कि, महाराष्ट्र में एक 44 वर्षीय महिला ने कोविड-19 के कारण अपनी जान गंवाई है. कोरोना वायरस से अब तक इस साल 109 लोगों की मौत हो चुकी है. यह सभी आंकड़े स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार दिए गए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.