Advertisement

India COVID-19 Cases: कोरोना के एक्टिव केस 5300 के पार, इन 5 राज्यों में 500 से ज्यादा मरीज 

Corona Cases in India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस 5300 के पार पहुंच गई है, इन 5 राज्यों में 500 से ज्यादा मरीज हो चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में इससे 4 और लोगों की मौत हुई है...

Latest News
India COVID-19 Cases: कोरोना के एक्टिव केस 5300 के पार, इन 5 राज्यों में 500 से ज्यादा मरीज 

Active corona cases in india today

Add DNA as a Preferred Source

Corona Cases in India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस 5300 के पार पहुंच गई है, इन 5 राज्यों में 500 से ज्यादा मरीज हो चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में इससे 4 और लोगों की मौत हुई है. आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 20 दिन में केसों की संख्या में 53 गुना की बढ़ोतरी हुई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 5364 हो चुकी है,  55 मौतें हुई हैं. बता दें कि कुछ राज्यों में एक्टिव कोरोना के मामले 500 पार हो चुके हैं. आइए जानते हैं.. 

इन 5 राज्यों में 500 से ज्यादा कोरोना के मरीज  

  • दिल्ली- 592 एक्टिव कोरोना केस  
  • गुजरात- 615 एक्टिव कोरोना केस  
  • केरल- 1679 एक्टिव कोरोना केस  
  • महाराष्ट्र- 548 एक्टिव कोरोना केस  
  • पश्चिम बंगाल - 596 एक्टिव कोरोना केस  

- इसके अलावा कर्नाटक में कोरोना के एक्टिव मामले 500 के करीब पहुंचने वाले हैं, यहां 451 एक्टिव कोरोना केस हैं.   

इन राज्यों में 100 से ज्यादा केस

वहीं 107 केस राजस्थान में, तमिल नाडु में 221 और उत्तर प्रदेश में 205 कोरोना के एक्टिव मामले हैं.  बता दें कि  महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने जान गंवाई है. हालांकि इनमें से 16 मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे. 

सतर्क रहें, जरूरी एहतियात बरतें 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि कोरोना वायरस को लेकर फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, इसको लेकर मॉक ड्रिल भी हुई है. हालांकि लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील है. जरूरी है कि आप अगर भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाएं तो मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं, और कोविड के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement