सेहत
Active Coronavirus Cases: आज 13 जून तक भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 7131 है. इस साल अब तक 78 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है.
Coronavirus Cases: कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या लगातार 7 हजार से ऊपर बनी हुई है. आज भारत में कोविड-19 के 7131 एक्टिव केस हैं. कोरोना के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं. कोरोना से अब तक इस साल में 78 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 10 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं.
कोरोना के सबसे अधिक एक्टिव केस इस समय केरल में हैं. केरल में 2055 एक्टिव मामले हैं. गुजरात में 1358, दिल्ली में 714, महाराष्ट्र में 629, राजस्थान में 173, पश्चिम बंगाल में 747, उत्तर प्रदेश में 251 एक्टिव केस हैं. वहीं मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अब भी जीरो कोविड मरीज है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केरल के सभी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया है. वहीं, अगर कोई मंत्री या प्रधानमंत्री से मिलने जाते हैं तो उसके लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट भी अनिवार्य है. कोविड की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों व अस्पतालों को तैयार रहने के लिए कहा है.
कोरोना वायरस के 4 नए वैरिएंट JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और XFC सामने आए हैं. इन नए वैरिएंट के कारण कोरोना के केस में वृद्धि हुई है. इन नए वैरिएंट की संक्रमण क्षमता अधिक है हालांकि इनके लक्षण कम है. WHO ने इन्हें चिंताजनक न बताते हुए. गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है. कोरोना के यह नए वैरिएंट अभी चिंता का विषय नहीं है लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.