Advertisement

मध्य प्रदेश में कोरोना का नया वेरिएंट XFG एक्टिव, AIIMS भोपाल की जीनोमिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

हाल ही में एम्स भोपाल की जीनोमिक रिपोर्ट से पता चला है कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का XFG वैरिएंट एक्टिव है. जून के तीसरे सप्ताह में मिले सभी पॉजिटिव मरीजों में यह वैरिएंट पाया गया है.

Latest News
मध्य प्रदेश में कोरोना का नया वेरिएंट XFG एक्टिव, AIIMS भोपाल की जीनोमिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

coronavirus

Add DNA as a Preferred Source

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है. अभी हाल ही में एम्स भोपाल की जीनोमिक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चलता है कि मध्य प्रदेश में कोरोना का XFG वैरिएंट अभी भी एक्टिव है. जून के तीसरे हफ्ते में जितने भी पॉजिटिव मरीज मिले, उनमें यह वैरिएंट पाया गया. इस रिपोर्ट के अनुसार मई में एक्टिव हुआ कोरोना का LF.7 वैरिएंट अब लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है.

रिपोर्ट में क्या आया सामने 

एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे प्रदेश से लिए गए 44 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई थी, जिनमें से 28 सैंपल में एक्सएफजी वैरिएंट मिला, जो कुल सैंपल का 63.6% है. इनमें से पांच सैंपल में एक्सएफजी का सब-सबवैरिएंट मिला. एम्स भोपाल ने प्रदेश के कई जिलों से सैंपल लिए हैं, जिनमें भोपाल 14, ग्वालियर 22, टीकमगढ़ 2, इंदौर, खरगोन, छिंदवाड़ा, ललितपुर, सीधी और गया से 1-1 सैंपल शामिल हैं.


यह भी पढ़ें:इन 5 फूड्स को खाते समय रहे सावधान, बढ़ सकता है Breast Cancer का खतरा


रिपोर्ट के अनुसार, XFG वैरिएंट मई के आखिरी हफ्ते में सामने आया था. यह वैरिएंट जून के पहले और दूसरे हफ्ते में तेजी से फैला और अब यह सिर्फ एकमात्र एक्टिव वैरिएंट बचा हुआ है. मई के आखिर में कोरोना का LF.7 वैरिएंट करीब 50 फिसदी सैंपल में मौजूद था, लेकिन जून में यह वैरिएंट काफी कमजोर हो गया है.

अब तक कितने मामले आए सामने 

इस साल मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 271 मामले सामने आए हैं, जिसमें 4 मौतें हुई हैं. फिलहाल राज्य में 91 एक्टिव केस हैं और 176 मरीज ठीक हो चुके हैं.एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सएफजी और एलएफ.7 वैरिएंट वैक्सीनेटेड लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं, लेकिन इनके लक्षण काफी हल्के होते हैं और कई मरीजों में कोई लक्षण नहीं देखा गया है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement