सेहत
Coriander Leaves Benefits:औषधीय गुणों से भरपूर धनिया के पत्ते न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि कई बीमारियों को दूर रखने में भी कारगह हो सकते हैं. आइए यहां जानते हैं धनिया के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ.
प्रकृति में कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं साथ ही बीमारियों को दूर रखती हैं. इन्हीं में से एक है धनिया के पत्तों का सेवन. इसका इस्तेमाल खुशबू और स्वाद के लिए खाने में किया जाता है. आयुर्वेद इसे औषधीय गुणों की खान कहता है. यह कोई साधारण जड़ी-बूटी नहीं है, बल्कि इसे कई बीमारियों की एक शक्तिशाली औषधि भी माना जाता है. इसके औषधीय गुण इतने कारगर हैं कि धनिया के पत्तों को कई बीमारियों का काल भी कहा जाता है. आइए यहां जानते हैं धनिया पत्ती के फायदे और इसका सेवन कैसे करें.
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
धनिया के पत्ते पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन तंत्र के सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं. यह पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है.
कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर
धनिया पत्ता कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर हो सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर पाए जाते है जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इस से दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.
ब्लड शुगर को नियंत्रित करें
धनिया के पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसमें ऐसे तत्व पाए जाते है जो इंसुलिन सेक्रेशन को उत्तेजित करते हैं और ब्लड में शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं.
सूजन और दर्द से राहत
धनिया पत्ती सूजन और दर्द से राहत दिलाने में कारगर उपाय मानी जाती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में कारगर हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें:वर्कआउट के दौरान बढ़ रहे हैं Heart Attack के मामले, जानें कारण और बचने के उपाय
त्वचा और बालों के लिए
धनिया के पत्ते त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे त्वचा में चमक बनी रहती है. बालों पर इनका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना रुक सकता है और उन्हें मजबूत बनाने में मदद मिलती है.
आप अपने सलाद, सूप या किसी भी डिश पर गार्निश के तौर पर ताजा धनिया पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी पत्तियों से चटनी भी बनाई जा सकती है जिसे आप खाने के साथ ले सकते हैं. धनिया का पानी पीना भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. यह शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आप खाना बनाते समय सब्जियों में धनिया पत्ती डाल सकते हैं. इससे स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही इसके पोषक तत्व भी मिलते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.