सेहत
Vegetables For Diabetes Patients: ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो आपको इसे काबू में रखने के लिए इन पकी हुई सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इन्हें खाने से डायबिटीज के मरीज को फायदा मिलेगा.
Vegetables for Diabetic: डायबिटीज के मरीजों को मीठा ना खाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा ऐसी डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है जिससे ब्लड शुगर लेवल काबू में रहे. आप अपनी डेली डाइट में इन पकी हुई सब्जियों को शामिल करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल (How to Control Diabetes) कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी इन सब्जियों (Diabetes Care Tips) के बारे में आपको बताते हैं.
बैंगन भर्ता
डायबिटीज के मरीज बैंगन का भर्ता खा सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए अच्छा होता है. इसमें कार्ब्स कम होते हैं. इसे आप मल्टीग्रेन रोटी के साथ खा सकते हैं.
पालक पनीर
पालक पनीर की सब्जी हाई ब्लड शुगर के मरीज खा सकते हैं. पालक में आयरन और फाइबर होता है इसके अलावा पनीर में प्रोटीन होता है. यह हेल्दी कॉम्बिनेशन है. आपको कम मसालों और तेल के साथ इसे बनाकर खाना चाहिए.
बारिश में भीग जाने के तुरंत बाद क्या करें? जान लीजिए ये काम की बातें वरना हो जाएंगे बीमार
लौकी
लौकी की सब्जी खाना भी डायबिटीज मरीज के लिए अच्छा होता है. यह फाइबर से भरपूर होती है. इससे डाइजेशन बेहतर होता है. आप लौकी की सब्जी को कम मसालों के साथ बनाकर खाएं.
गाजर मटर
मटर और गाजर ये दोनों विटामिन से भरपूर होते हैं. आप गाटर और मटर की सब्जी को खा सकते हैं. यह दोनों सब्जी एक हेल्दी कॉम्बिनेशन है.
मेथी आलू
आप मेथी और आलू की सब्जी बनाकर खा सकते हैं. मेथी सेहत के लिए अच्छी होती है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. आप मेथी आलू में मेथी की पत्तियां अधिक डालें.
यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.