Advertisement

Thyroid की ओर इशारा करते हैं सुबह दिखने वाले ये लक्षण, तुरंत कराएं TSH लेवल की जांच

Thyroid Symptoms: सुबह अगर आपको ये लक्षण महसूस होते हैं, तो इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये लक्षण थायरॉइड की ओर इशारा करते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत TSH लेवल की जांच कराएं..

Latest News
Thyroid की ओर इशारा करते हैं सुबह दिखने वाले ये लक्षण, तुरंत कराएं TSH लेवल की जांच

Thyroid Sign

Add DNA as a Preferred Source

Common Morning Sign Of Thyroid- आजकल थायरॉइड की समस्या आम हो चुकी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, थायरॉइड की बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है. इसलिए इसके लक्षणों (Thyroid Sign) पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है. बता दें कि थायरॉइड गर्दन (Thyroid Symptoms) में तितली के आकार की एक ग्रंथि है, जो थायरॉइड (Thyroid) हार्मोन बनाती है और शरीर के कई कार्यों को भी नियंत्रित करता है.  हालांकि जब यह ग्रंथि, थायरॉइड हार्मोन का ज्यादा या कम उत्पादन करती है तो इस स्थिति को ही थायरॉइड कहा जाता है. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह अगर आपको ये लक्षण (Thyroid Sign) महसूस होते हैं, तो इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये लक्षण थायरॉइड की ओर इशारा करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में.... 

थायरॉइड के आम लक्षण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अचानक से वजन घटना या बढ़ना, थकान और कमजोरी, गर्मी महसूस होना, पसीना ज्यादा आना, चिड़चिड़ापन, घबराहट, तेज दिल की धड़कन, हाथ और उंगलियों में कंपन होना, बालों का झड़ना और सूखी त्वचा जैसे लक्षण थायरॉइड की तरफ इशारा करते हैं. अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत इसपर ध्यान दें. 


यह भी पढ़ें: खांसी, अस्थमा से लेकर डायबिटीज तक में फायदेमंद है ये घास, जान लें सेवन करने का तरीका


सुबह महसूस होते हैं थायरॉइड के ये लक्षण

- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपको सुबह उठते ही थकान और कमजोरी का अनुभव हो तो यह थायरॉइड का संकेत हो सकता है. थायरॉइड की वजह से पूरी रात की नींद के बाद भी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. ऐसी स्थिति में TSH लेवल की जांच कराएं. 

- इसके अलावा थायरॉइड की वजह से मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. ऐसी स्थिति में सुबह उठने के बाद पैरों में दर्द हो सकता है. इसलिए अगर सुबह उठने के बाद अक्सर ही मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो इस स्थिति में थायरॉइड की जांच जरूर करवाएं..

- थायरॉइड के मरीजों को कब्ज की दिक्कत से भी परेशान रहना पड़ता है. ऐसे में रोज सुबह आसानी से पेट साफ नहीं होता है, तो यह थायरॉइड का संकेत हो सकता है. इसलिए पेट साफ न होने के संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह खराब पाचन के साथ थायरॉइड का लक्षण भी हो सकता है. 

- ऐसी स्थिति में सुबह के समय सूजन महसूस हो सकती है. ऐसी स्थिति में थायरॉइड रोगियों को सुबह उठने के बाद चेहरे पर सूजन दिख सकती है. इसलिए सुबह होने वाले चेहरे की सूजन को सामान्य समझकर बिल्कुल नजरअंदाज न करें. 

- इसके अलावा थायरॉइड रोगियों को त्वचा पर ड्राईनेस हो सकती है. इसलिए सुबह चेहरे या त्वचा पर ड्राईनेस महसूस हो तो समझ लें कि यह थायरॉइड का एक संकेत है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement