सेहत
Health Risk During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में इन गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में समय रहते अगर इसपर ध्यान न दिया जाए तो यह बच्चे और मां दोनों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
डीएनए हिंदीः Serious Health Issues During Pregnancy- प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है, इस समय जरा सी भी लापरवाही जच्चा-बच्चा दोनों के लिए ही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिनमें हार्मोन्स की भी एक बड़ी भूमिका होती है. इसके अलावा इस दौरान महिलाएं शारीरिक रूप से काफी कमजोर भी हो जाती हैं. साथ ही कई बीमारियों का रिस्क (Health Risk During Pregnancy) भी बढ़ जाता है. इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत पर अधिक देने की सलाह दी जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्थ रिस्क के बारे में बता रहे हैं, जिनका खतरा प्रेगनेंसी (Common Diseases During Pregnancy) के दौरान बढ़ जाता है.
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा
जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या (Gestational Diabetes In Pregnancy)
प्रेगनेंसी में डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है और यह एक बहुत ही कॉमन सी स्थिति है जहां गर्भावस्था में महिलाएं डायबिटीज की चपेट में आ जाती है. बता दें कि प्रेगनेंसी में होनेवाले मधुमेह को जेस्टेशनल डायबिटीज या गर्भावधि मधुमेह कहा जाता है. ऐसी स्थिति में हाई ब्लड शुगर लेवल प्रेगनेंट महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है. इससे बचने के लिए आप रेग्यूलर चेकअप कराएं और प्रेगनेंसी के दौरान अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. साथ ही स्ट्रेस से बचे रहने की कोशिश करें और नियमित एक्सरसाइज जरूर करें.
एनीमिया की समस्या (Risk of Anaemia In Pregnancy)
प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी, हीमोग्लोबिन की कमी या एनिमिया एक बहुत ही कॉमन समस्या है. दरअसल प्रेगनेंसी में शरीर को बहुत अधिक खून की जरूरत होती है और ऐसे में जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं बन पाता तो एनिमिया हो सकता है. बता दें कि यह एक घातक स्थिति है और भविष्य में बच्चे और मां दोनों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
थायरॉइड की समस्या (Risk of Thyroid In Pregnancy)
बता दें कि प्रेगनेंट महिलाओं के लिए थायरॉइड की बीमारी का रिस्क भी बहुत हाई होता है. बता दें कि प्रेगनेंसी में थायरॉइड ग्लैंड उत्तेजित हो जाता है और इससे हार्मोन्स के लेवल में असंतुलन आ जाता है और इससे प्रेगनेंट महिला और बच्चे को दिक्कत हो सकती है.
यूटीआई की समस्या (Risk of UTI's During Pregnancy)
गर्भावस्था में यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. बता दें कि गर्भाशय में संक्रमण प्रेगनेंट महिलाओं में काफी कॉमन है. ऐसे में इंटीमेट हाइजिन का ध्यान रखें और किसी भी तरह के लक्षण दिखायी देने के बाद अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.