सेहत
Bad Morning Habits for Kidney Health: हम जाने अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ता है. आइए जानें सुबह की ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में...
Bad Morning Habits for Kidney Health- खून को फिल्टर करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकलाने और शरीर में पानी व मिनरल्स को बैलेंस करने का काम किडनी करती है, ऐसे में अगर किडनी की सेहत का ध्यान न रखा जाए तो गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हम जाने अनजाने में कई ऐसी गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ता है.
ऐसी स्थिति में इन आदतों में तुरंत सुधार (Bad Habits For Kidney) करना बेहद जरूरी है. आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी को अंदर ही अंदर सड़ा सकती हैं.
सुबह उठने के साथ सबसे पहले खुद को हाइड्रेट करना जरूरी होता है. हालांकि कई लोग सुबह पानी देर से पीते हैं या इसे इग्नोर कर देते हैं. बता दें कि इससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा नहीं हो पाता और किडनी पर दबाव पड़ता है. आपकी ये गलती किडनी की क्षमता को नुकसान पहुंचाती है. इसलिए सुबह उठते ही एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए.
सुबह के समय नाश्ते में नमकीन स्नैक्स, प्रोसेस्ड फूड या ज्यादा नमक वाला खाना खाने से परहेज करना चाहिए, यह किडनी के लिए नुकसानदेह हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा नमक शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा देता है और इससे किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है.
कई लोग सुबह के वक्त पेशाब रोककर सोते रहते हैं या फिर उठने के बाद भी आलस के कारण पेशाब नहीं करते हैं, आपकी यह आदत किडनी को सड़ा देगी. इससे किडनी इंफेक्शन UTI और ब्लैडर इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. लंबे समय तक पेशाब रोकने से किडनी को नुकासन होता है और धीरे-धीरे उसकी क्षमता कम होने लगती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.