सेहत
Cloves Water Benefits: लौंग का पानी लिवर, डाइजेशन से लेकर नींद तक की समस्या को दूर कर सकता है. हालांकि आपको इसके सेवन का सही तरीका और सही समय पता होना चाहिए, आइए जानें ...
आमतौर पर लौंग का इस्तेमाल खाने का सुगंध और टेस्ट बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन लौंग सेहत के लिहाज से भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. सालों से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई तरह की गंभीर बीमारियों के लिए किया जाता रहा है. सिर्फ लौंग ही नहीं, बल्कि इसका पानी (Cloves Water) भी हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस पानी के सेवन से लिवर, डाइजेशन से लेकर नींद तक की समस्या दूर हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो लौंग का पानी पी (Cloves Water Benefits) सकते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे और क्या है सेवन का सही तरीका...
लौंग का पानी लिवर की सफाई करने में मदद करता है, यह न केवल लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है बल्कि एक स्टडी के अनुसार इसमें पाए जाने वाला यूजेनॉल सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को रात में खाना खाने के बाद अक्सर गैस, अपच जैसी डाइजेशन प्राॅब्लम होती है, उनके लिए यह फायदेमंद हो सकता है. पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ लौंग दस्त और गैस्ट्रिक चिड़चिड़ापन के लक्षणों से राहत दिलाने में कारगर है. इससे डाइजेशन सिस्टम इंप्रूव करने में मदद मिल सकती है.
लौंग का गर्म पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है, इसमें पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक संक्रमणों से लड़ने की बाॅडी की क्षमता में सुधार कर सकता है. ऐसे में अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं तो लौंग का पानी पीकर देख सकते हैं.
लोंग का पानी कई तरह की ओरल समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है. यूजेनॉल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं. इसके अलावा ये स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. ऐसे में आपको सोने से पहले लौंग का पानी पीने से स्ट्रेस फ्री फील हो सकता है और अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है.
आप लौंग के पानी का सेवन कई तरीके से कर सकते हैं, हालांक रात में लौंग का पानी पीने से शरीर पर कई असर देखने को मिलते हैं. इसके लिए दो लौंग को पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को ठंडा होने या गुनगुना इसका सेवन करें. इससे आपको जल्द ही फायदा देखने को मिल सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.