सेहत
Stem Cell Sperm: वैज्ञानिकों ने लैब में स्टेम सेल के जरिए स्पर्म्स तैयार किए हैं, इसकी मदद से अब वो पुरुष भी पिता बन सकेंगे, जो इंफर्टिलिटी के शिकार हो चुके हैं और स्पर्म्स नहीं बनते हैं.
देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बड़ी संख्या में पुरुष इनफर्टिलिटी (Male Infertility) के शिकार हो रहे हैं, इस वजह से कई पुरुषों का पिता बनने का सपना अधूरा रह जाता है. हालांकि अब विज्ञान ने इसका हल खोज लिया है, यह निसंतान पुरुषों के लिए वरदान साबित हो सकता है. इसकी मदद से अब वो पुरुष भी पिता बन सकेंगे, जो इंफर्टिलिटी (Stem Cell Sperm) के शिकार हो चुके हैं और स्पर्म्स नहीं बनते हैं. इससे उन लोगों को फायदा हो सकता है, जो बच्चा पाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इफर्टिलिटी के कारण माता-पिता बनने में मुश्किलें आ रही हैं.
दरअसल, साइंटिस्ट्स ने लैब में स्टेम (Lab Generated Sperm) सेल के जरिए स्पर्म्स तैयार किए हैं, ये स्पर्म शुरुआती स्टेज के हैं और अभी इन स्पर्म्स की टेस्टिंग सिर्फ चूहों पर की गई है, इससे चूहों के हेल्दी बच्चे भी पैदा हुए हैं.
बता दें कि चीनी साइंटिस्ट ने स्टेम सेल के जरिए लैब में ये स्पर्म्स तैयार किए हैं, जिसकी टेस्टिंग के लिए चूहों की स्टेम सेल का उपयोग किया गया है. एक्सपर्ट्स क मुताबिक ये ऐसे खास सेल्स होते हैं जो बॉडी किसी भी तरह की कोशिका या सेल्स का रूप ले सकते हैं. वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल्स को लैब में स्पर्म्स जैसे सेल्स में बदला, फिर इन सेल्स से बने स्पर्म्स से चूहे के अंडे को फर्टिलाइज किया, इससे चूहों के हेल्दी बच्चे पैदा हुए.
नई उम्मीद जगाती है ये रिसर्च
ऐसा इंसानों के लिए संभव हो पाता है तो ये किसी वरदान से कम नहीं होगा, उनके लिए जो इंफर्टिलिटी की वजह से पिता बनने का सुख नहीं ले पा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब शरीर में स्पर्म्स नहीं बनते हैं तो इस स्थिति को 'नॉन-ऑब्सट्रक्टिव एजोस्पर्मिया' कहते हैं, ऐसे लोगों के लिए ये खास रिसर्च एक नई उम्मीद लेकर आई है.
कैसे करेगा काम
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे पुरुष के सेल्स से भी स्पर्म्स बनाया जा सकता है, भले ही उनके शरीर में खुद स्पर्म्स नहीं बनते हों. ऐसे कपल्स अपना बायोलॉजिकल बेबी पैदा कर सकते हैं, जो फिलहाल संभव नहीं है. हालांकि इंसानों पर प्रयोग से पहले इससे जुड़ें कई दूसरे पहलुओं पर भी और रिसर्च करना जरूरी है. इसका शुरुआती दौर है, जिससे रिस्क और दूसरे साइड इफेक्ट्स के बारे में ठीक से पता नहीं लग पाया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.