Advertisement

Cholesterol Signs: कोलेस्ट्रॉल हाई होते ही बॉडी देने लगती है ये गंभीर संकेत, अनदेखी करने पर आ सकता हार्ट अटैक

खराब लाइफस्टाइल, खानपान और दिनचर्या की वजह से बॉडी में बढ़ने वाला बैड कोलेस्ट्रॉल है. जब भी हमारी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगते हैं तो दिल संबंधी बीमारी की समस्याएं बढ़ जाती है.

Latest News
Cholesterol Signs: कोलेस्ट्रॉल हाई होते ही बॉडी देने लगती है ये गंभीर संकेत, अनदेखी करने पर आ सकता हार्ट अटैक
Add DNA as a Preferred Source

Cholesterol Signs And Symptoms: आज के समय में कम उम्र में ही लोग हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी भयंकर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. अचानक आने वाले इस अटैक से ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है, लेकिन यह ऐसे ही नहीं आता. इसके पीछे की वजह खराब लाइफस्टाइल, खानपान और दिनचर्या की वजह से बॉडी में बढ़ने वाला बैड कोलेस्ट्रॉल है. जब भी हमारी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगते हैं तो दिल संबंधी बीमारी की समस्याएं बढ़ जाती है. यह नसों में जमा होकर ब्लड सर्कुलेशन को रोकता है. इसकी वजह से ही नसों में ब्लॉकेज पैदा होती है, जिसके चलते हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक अटैक तक आ जाता है. इसमें लोगों की जान चली जाती है. हालांकि शरीर में इसके कई संकेत मिलने लगते हैं, आइए जानते हैं कि इसके लक्षण और बचाव क्या हैं...

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

हाथ पैरों का सुन्न होना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से कई सारी दिक्कतें होने लगती हैं. इनमें हाथ पैरों में सुन्न होना भी एक संकेत है. इससे बॉडी में सिहरन होने लगती है. नसों में ब्लॉकेज के साथ ही दिक्कत बढ़ जाती है. 

सिर दर्द

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल सिर में दर्द को बढ़ा देता है. इसकी वजह से ब्लड प्रेशर स्पाइक होने लगता है. वहीं इसकी वजह नसों में ब्लड की सप्लाई का बाधित होना है. इसके चलते ही ब्लड प्रेशर तेजी अप डाउन होने लगता है. साथ ही सिर में तेज दर्द बढ़ जाता है.  

सांस फूलना

अगर थोड़ा सा चलने या काम करने पर आपकी सांस फूलने लग जाती हैं तो इसकी वजह हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है. यह हाई कोलेस्ट्रॉल के ही संकेत हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लें. 

महसूस होने लगे बेचैनी

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से स्ट्रोक का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है. हालांकि इससे पहले कुछ साइन दिखाई देते हैं. जैसे सीने में दर्द, बेचैनी महसूस होना हाई कोलेस्ट्रॉल के साइन हैं. यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देते हैं. 

वजन बढ़ना

अगर आपका वजन लगातार बढ़ते जा रहा है तो इसके पीछे की वजह बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हो सकता है. ऐसे में अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत और लक्षण दिखें तो तुरंत अपना ब्लड टेस्ट कराएं और डॉक्टर से संपर्क करें. आप जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement