Advertisement

Cholesterol Cure : नहीं पिघल रही नसों में जमी वसा? इस बीज से दूर होगी समस्या

Cholesterol lowering Tips: अगर नसों में जमी वसा पिघलने का नाम नहीं ले रही और कोलेस्ट्रॉल होता जा रहा है तो एक बीज इसका रामबाण इलाज साबित होगा. 

Latest News
Cholesterol Cure : नहीं पिघल रही नसों में जमी वसा? इस बीज से दूर होगी समस्या

Cholesterol: नहीं पिघल रही नसों में जमी वसा? इस बीज से दूर होगी समस्या

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः क्या आपकी कोलेस्ट्रॉल की दवा भी आपकी धमनियों में जमा वसा को पिघलाने में नाकाम है तो आपको रोज एक खास बीज भीगो कर खाने की आदत डाल लेनी चाहिए. ये बीज आपकी नसों में जकड़ी हुई वसा को पिघला देंगे, क्योंकि इनकी गर्म तासीर वसा को जमने नहीं देती है.

यहां आपको जिस बीज के बारे में बताने जा रहे हैं वह नसों में जमी वसा को करीब 40 प्रतिशत तक पिघला सकता है. ये बीज अलसी का बीज है. इस बीज पर हुई रिसर्च में इसे  मिनी पोषण का पावरहाउस कहा गया है. इसमें गुड फैट, विटामिन और मिनिरल्स का खजाना भरा होता है.

यह भी पढ़ें: Cholesterol Reduce: नसों में जकड़े फैट को नर्म बना देंगे ये फल, कोलेस्ट्रॉल की हैं ये अचूक औषधि 

बता दें कि इस बीज में मौजूद एसडीजी लिग्नन होता है जो एथेरोस्क्लेरोसिस के प्रभावों का मुकाबला करने के लिए जाना जाता है. अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी हार्ट एंड सर्कुलेटरी फिजियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि इस बीज का सेवन करने से नसों में जमी वसा तेजी से पिघल कर बारह निकल जाती है. 
 
जानें अलसी के अन्य स्वास्थ्य लाभ
छोटे सुनहरे भूरे रंग के बीज अल्फा लिनोलेनिक एसिड ;का सबसे समृद्ध प्राकृतिक स्रोत हैं, जो हेल्दी हार्ट और हार्ट बीट को संतुलित करने का काम करती है. वेबएमडी के अनुसार अलसी के बीज ही नहीं, इसके तेल भी बहुत गुणकारी होते हैं. ये वजन बढ़ने से रोकने के साथ ही रजोनिवृत्ति की परेशानियों को भी दूर करता है. साथ ही इसके बीज किडनी के लिए भी बहुत काम आते हैं. कब्ज, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और यूरिक एसिड को कम करने में भी बहुत लाभकारी होता है. 
 
हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार अलसी के बीज में अगर थोड़ा सा अखरोट मिला कर रोज खाया जाए तो इससे शरीर को प्रोटीन, फाइबर और लिग्निन;एंटीऑक्सिडेंट मिलता है जिससे कई बीमारियां पास भी नहीं फटकती हैं. अध्ययन से पता चलता है कि बीज में एंटी फाइटोकेमिकल्स गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को बढ़ने नहीं देता है.

यह भी पढ़ें: B12 deficiency : इस विटामिन की कमी से सिकुड़ जाती हैं धमनियां, हाई कोलेस्ट्रॉल वाले सतर्क रहें

कैसे खाएं अलसी
आप अलसी के बीज को हल्का सा रोस्ट कर दरदरा पीस लें. इसमें चाहे तो ंअखरोट और मेथी को भी पीस लें. अब इस पाउडर को आप सलाद या सब्जी आदि पर छिड़कर खाना शुरू कर दें. नहीं तो रात भर इस बीज को पानी में भीगा दें और अगले दिन इस बीज को उबाल कर इसका बचा हुआ जेल पी लें़़ इसे किसी भी रूप में आप खा सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement