Advertisement

​हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो ऐसे खाएं 2 चम्मच चिया सीड्स, नसों से बाहर निकल जाएगा Bad Cholesterol और ट्राइग्लिसराइड

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में चिया सीड्स का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है.

​हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो ऐसे खाएं 2 चम्मच चिया सीड्स, नसों से बाहर निकल जाएगा Bad Cholesterol और ट्राइग्लिसराइड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बदलते लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान रहते हैं. नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में चिया सीड्स का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. चिया सीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल जड़ से खत्म हो जाता है. इसकी वजह सीड्स का फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, खनिज हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होना है. इनका नियमित सेवन डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कैसे  

ब्लड वेसेल्स को करता है साफ

चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं. इसके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल ही नहीं शरीर से बाहर हो जाता है. सीड्स में मिलने वाला फाइबर वेसेल्स में जमे कोलेस्ट्रॉल को निकाल देता है. यह शरीर से लेकर दिल की बीमारियों से दूर रखता है. 

ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट चिया सीड्स का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है. यह यह पेट को डिटॉक्स करता है. इसके साथ ही नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है. इसके लिए रात के समय चिया सीड्स को भिगोकर रखें. इसके बाद सुबह उठते ही खाली पेट इसका सेवन कर लें. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement