Advertisement

स्किन से लेकर शुगर तक, कई बीमारियों से बचाती है जड़ी-बूटी, जानें फायदे

Chakramard Benefits: चक्रमर्द एक ऐसी जड़ी बूटी है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत दिला सकती है. आइए यहां जानते हैं चक्रमर्द के इस्तेमाल से होने वाले फायदे.

Latest News
स्किन से लेकर शुगर तक, कई बीमारियों से बचाती है जड़ी-बूटी, जानें फायदे

Chakramard benefits

Add DNA as a Preferred Source

आयुर्वेद में कई ऐसी चमत्कारी जड़ी-बूटियां हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी हैं. इन्हीं में से एक है चक्रमर्द, जिसे पनवाड़ या चकोड़ा भी कहते हैं। इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल सदियों से इसके औषधीय गुणों के कारण किया जाता रहा है, जो कई गंभीर बीमारियों के खतरे को दूर करता है. आइए यहां जानते हैं चक्रमर्द के फायदे और किस तरह से सेवन किया जा सकता है.

चक्रमर्द के फायदे

त्वचा रोगों के लिए
चक्रमर्द त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे दाद, खुजली और सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में कारगर माना जाता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इन समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं.

डायबिटीज में
चक्रमर्द को डायबिटीज में कारगर माना जाता है। इसे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ग्लूकोज अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

पाचन संबंधी समस्याएं
चक्रमर्द पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिला सकता है. इसमें ऐसे गुण होते हैं जो कब्ज और अपच से राहत दिलाने में कारगर माने जाते हैं. यह आंतों की मूवमेंट को उत्तेजित करता है और मल त्याग को आसान बनाता है.

सूजन कम करने में 
यह जड़ी-बूटी सूजन की समस्या से भी निजात दिला सकती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मददगार होते हैं. यह जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी स्थितियों से राहत दिला सकता है.

लिवर के लिए फायदेमंद
चक्रमर्द लिवर स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकती है. इसमें हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं जो लिवर को नुकसान से बचाने और उसकी फंक्शनिंग को बेहतर करने में मदद कर सकते है. 


यह भी पढ़ें:सोफे पर पीठ टिकाकर लेटना या बैठना, जानें ब्लड शुगर को काबू में रखने के लिए कौन सी पोजीशन है बेहतर


कैसे करें सेवन

चक्रमर्द का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. इसकी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाया जा सकता है और त्वचा पर लगाया जा सकता है. यह त्वचा संबंधी समस्याओं में कारगर है. चक्रमर्द की सूखी पत्तियों या बीजों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाया जा सकता है. चक्रमर्द के बीजों को पीसकर पाउडर भी बनाया जा सकता है. इस पाउडर का इस्तेमाल पाचन संबंधी समस्याओं के लिए किया जा सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement