Advertisement

Chaitra Navratri में व्रत के दौरान बन जाए पेट में गैस तो अपनाएं ये उपाय, नहीं होगी ब्लोटिंग-एसिडिटी

Chaitra Navratri में व्रत के दौरान अगर आपको गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाए तो आप इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं, इससे आपको जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है...

Latest News
Chaitra Navratri में व्रत के दौरान बन जाए पेट में गैस तो अपनाएं ये उपाय, नहीं होगी ब्लोटिंग-एसिडिटी

गैस और एसिडिटी से कैसे पाएं छुटकारा

Add DNA as a Preferred Source

सनातन धर्म में नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) के दौरान लोग 9 दिन का उपवास रखते हैं. वहीं कई लोग आखिरी के दो दिन, तो कुछ लोग पहले के एक और आखिरी के एक दिन व्रत करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, व्रत शरीर की शुद्धि करने का एक बेहतरीन (Navratri Health Tips) तरीका है. लेकिन, कई बार लोग व्रत (Navratri Vrat) के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण पेट में भयंकर गैस और एसिडिटी (Gas Acidity) के साथ चक्कर आने और कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन समस्याओं (Gas Acidity Remedy) को दूर रख (Navratri Fast) सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

इन उपायों से दूर होगी गैस-एसिडिटी की समस्या

शरीर में न होने दें पानी की कमी
नवरात्रि में व्रत के दौरान कई लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है और इससे गैस और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ जाती है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने और और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के लिए गर्म या गुनगुना पानी पीते रहें. साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करें जो शरीर को हाइड्रेट रखने में आपकी मदद करे.

 


यह भी पढे़ं: Cardiophobia क्या होता है? जिसमें व्यक्ति को सताने लगता है Heart Attack का डर, जानें लक्षण और इलाज


फलों का करें सेवन
व्रत के दौरान फल खाने शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और इनमें मौजूद फाइबर आंतों को भी स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं, जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है. हालांकि व्रत के दौरान खट्टे फल खाने से बचना चाहिए और वो फल खाने चाहिए जो व्रत के अनुकूल हों. 


चाय से बना लें दूरी 
कई लोग व्रत के दौरान चाय पीते रहते हैं, लेकिन लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद अगर आप चाय का सेवन करते हैं, तो इसके कारण आपको पेट में गैस और सीने में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर चीजें 
इस दौरान आंतों को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर से भरपूर चीजें जैसे की राजगिरा, कुट्टू का आटा, समक के चावल और मखाना आदि का सेवन कर सकते हैं. इन सभी चीजों में भरपूर फाइबर मात्रा में होता है और ये व्रत के अनुकूल भी होते हैं.

अनहेल्दी न खाएं
इसके अलावा कई लोग व्रत के दौरान नमक वाले चिप्स और अन्य अनहेल्दी स्नैक्स खाते रहते हैं, इससे आपके पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए इस दौरान तले हुए और भारी फूड्स खाने से बचें. 


यह भी पढे़ं: कमजोर हो गई है आंखों को रोशनी, लग गया है चश्मा? रोज करें ये आसान एक्सरसाइज


प्रोबायोटिक्स है जरूरी 
वहीं व्रत के दौरान दही और छाछ आदि का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है, दरअसल, इससे आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन क्रिया ठीक रहती है. इतना ही नही यह आपके गट हेल्थ को बनाए रखने में मददगार साबित होता है और इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं. 

पिएं हेल्दी ड्रिंक्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार व्रत के दौरान नारियल का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, दरअसल यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ शरीर को एनर्जी प्रदान करता है. इसके अलावा आप चाहें तो व्रत में ठंडे दूध का सेवन भी कर सकते हैं.

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement