Advertisement

Chaas Side Effects: इतने फायदों के बावजूद इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ, जानिए क्या हैं इसके नुकसान

chaas के बहुत फायदे हैं लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जिनके लिए छाछ जहर बन जाती है. जानिए किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ

Chaas Side Effects: इतने फायदों के बावजूद इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ, जानिए क्या हैं इसके नुकसान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए छाछ (Chaas Benefits) पी जाती है. छाछ शरीर को Hydrated  रखती है. छाछ की तासीर ठंडी होती है इसलिए पेट भी ठंडा हो जाता है. छाछ के कई फायदे हैं (Buttermilk Benefits) लेकिन कुछ नुकसान भी हैं. जिन लोगों को किडनी की या दर्द की समस्या है उन्हें छाछ नहीं पीनी चाहिए. छाछ पीने का एक सही समय होता है और अगर उस समय पर छाछ पी जाए तो बहुत ही फायदा करती है. 

यह भी पढ़ें- केला खाने से दिल की बीमारी का होता है खतरा कम, जानिए कैसे

छाछ कब पीनी चाहिए (When to drink Chaas) 

आयुर्वेद के अनुसार छाछ यानि मठ्ठा दिन के किसी भी समय पी सकते हैं, इसे भोजन के बाद भी पी सकते हैं. वहीं,शाम या रात के समय इसका सेवन करने से पहले मौसम और जगह का ध्यान देना जरूरी है. अगर आपको पेट की दिक्कत रहती है तो छाछ को सुबह खाली पेट पीएं.

छाछ में काफी विटामिन्स (Vitamins) होते हैं और कैलरी भी कम होती है. छाछ पीने में टेस्टी होती है. छाछ में बायो एक्टिव प्रोटीन होता है जो ब्लड प्रेशर (BP) को घटाने का काम करता है. वजन भी कम करता है. एसिडिटी (Acidity) और पेट की जलन भी दूर होती है

यह भी पढ़ें- तिल्ली शरीर का अहम अंग है, जानिए  कैसे काम करता है, खराब खान पान से बिगड़ सकती है तिल्ली

छाछ से नुकसान (Buttermilk Side Effects in Hindi) 

  • सर्दी-खांसी में छाछ पीने से सर्दी बिगड़ सकती है.
  • यह मांसपेशियों व नसों में ब्लड सर्क्युलेशन में रुकावट डालती है
  • गठिया, जोड़ों के दर्द व मांसपेशियों का दर्द हो तो छाछ न पीएं
  • यह जोड़ों में अकड़न की समस्या पैदा करती है
  • सांस की तकलीफ में छाछ न पीएं
  • दिन में छाछ पीना फायदेमंद होता है लेकिन शाम को छाछ पीना नुकसानदायक होता है
  • बुखार व कमजोरी में छाछ पीना नुकसानदायक है
  • यदि आपको एक्ज़िमा है तो छाछ का सेवन न करें
  • गुर्दे की तकलीफ में छाछ का सेवन हानिकारक माना जाता है
  • किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो छाछ से दूर रहें 

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

    देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement