Advertisement

17 खतरनाक दवाओं की लिस्ट जारी, CDSCO ने बताया एक्सपायरी के बाद डिस्पोज करने का सही तरीका

Expired Medicine Disposal: सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने 17 ऐसी हाई रिस्क दवाओं की लिस्ट जारी की है जिसके एक्सपायर होने पर इन्हें नष्ट करना बहुत ही जरूरी है.

Latest News
17 खतरनाक दवाओं की लिस्ट जारी, CDSCO ने बताया एक्सपायरी के बाद डिस्पोज करने का सही तरीका

Expired Medicine Dispose

Add DNA as a Preferred Source

How to Dispose Medicines: एक्सपायरी डेट की दवा खाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. अगर दवा की डेट निकल जाती है इसके बाद इन्हें कोई खा लेता है तो यह जानलेवा तक हो सकता है. ऐसे में एक्सपायरी हो चुकी दवाओं को तुरंत नष्ट कर देना चाहिए. अगर कोई जाने-अनजाने में इन दवाओं को खा लेता है तो यह गंभीर हो सकता है. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने 17 ऐसी दवाओं की लिस्ट जारी की है जिसके एक्सपायर होने पर इन्हें नष्ट कर देना चाहिए. इन्हें डिस्पोज करने का तरीका भी CDSCO ने बताया है.

कैसे डिस्पोज करें एक्सपायरी दवाएं?

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने जिन 17 खतरनाक दवाओं की लिस्ट जारी की है, इनको सिर्फ कूड़े में फेंकने ही उचित नहीं है. कूड़े में फेंकने पर यह पर्यावरण और पशुओं के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इन दवाओं को डिस्पोज करने के लिए टॉयलेट में फ्लश करना एक अच्छा और बेहतर उपाय है. कौन-कौन सी हैं ये 17 दवाएं?

CDSCO द्वारा जारी दवाओं की लिस्ट

1. फेंटेनाइल
2 .मिथाइलफेनिडेट
3. मेपरिडीन हाइड्रोक्लोराइड 
4. डायजेपाम 
5. फेंटेनाइल साइट्रेट 
6. मॉर्फिन सल्फेट 
7. ब्यूप्रेनॉर्फिन 
8. ब्यूप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड 
9. हाइड्रोमॉर्फोन हाइड्रोक्लोराइड 
10. मेथाडोन हाइड्रोक्लोराइड 
11. हाइड्रोकोडोन बिटार्ट्रेट 
12. टैपेंटाडोल 
13. ऑक्सीमॉर्फोन हाइड्रोक्लोराइड 
14. ऑक्सीकोडोन 
15. ऑक्सीकोडोन हाइड्रोक्लोराइड 
16. सोडियम ऑक्सीबेट 
17. ट्रामाडोल

Monsoon में वायरल फीवर ने कर दिया है हाल बेहाल? शरीर को बचाने के लिए ये घरेलू उपाय हैं बेहद कारगर
 
इन सभी दवाओं को नष्ट करने के लिए टॉलेट में फ्लश करना जरूरी है. इन दवाओं का सही तरीके से निपटान न हो तो यह स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक हो सकती हैं. इन दवाओं को लेबल पर लिखी समाप्ति तिथि बीत जाने के बाद उचित तरीके से डिस्पोज कर दें.

पर्यावरण को खतरा

दिल्ली एम्स की एक स्टडी में इस बारे में पता चला है कि, यमुना नदी और गाजीपु लैंडफिल के पानी में एंटीबायोटिक और कई दवाओं के अवशेष पाए गए हैं जो पर्यावरण के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है. यह बैक्टीरिया को जन्म देने का कारण बनता है. इसलिए सही दिशा-निर्देश के तहत दवाओं को नष्ट करना जरूरी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement