Advertisement

Breast Pain: क्या पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में महसूस करती हैं बदलाव, होता है पेन, जानें कारण और इलाज भी

Periods के दौरान या फिर पहले ब्रेस्ट में कुछ बदलाव होते हैं, दर्द भी होता है, क्या कारण जानती हैं आप, घरेलू उपाय से इसे दूर करती हैं.

Breast Pain: क्या पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में महसूस करती हैं बदलाव, होता है पेन, जानें कारण और इलाज भी

Breast Pain: क्या पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में महसूस करती हैं बदलाव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Breast Pain During Periods Causes and Home Remedies- कई लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, क्रैम्प्स होना, मूड में बदलाव,शरीर फुला सा लगना, ब्रेस्ट में भारीपन आदि होता है. इन्हीं बदलावों में से एक है ब्रेस्ट में दर्द होना (Breast Pain During Periods or Before Periods) पीरियड्स के दौरान या उससे कुछ दिन पहले से ही ब्रेस्ट में दर्द होना शुरू हो जाता है, कई इसे नजरअंदाज करते हैं लेकिन इसके बारे में जानना, कारण और उपाय ढूंढना जरूरी है. 

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बिमला गोयेनका बताती हैं कि ये हर लड़कियों को नहीं होता है लेकिन इसपर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि यह आगे जाकर समस्या करता है. पीरियड्स से पहले ही कुछ बातों का ध्यान रखने से दर्द कम होगा.

यह भी पढ़ें- ओवेरियन कैंसर , पेट में हल्के से दर्द से शुरू होता है यह

प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन हार्मोन हैं कारण  (Causes of Hormonal Disbalance)

हमारे शरीर में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन पाए जाते हैं,जिसके कारण पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन हो सकता है.जब ये दोनों हॉर्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं तब ब्रेस्ट डक्ट और लैक्टेटिंग ग्लैंड्स का आकार बढ़ने लगता है,जिसकी वजह से दर्द होता है. 

यह भी पढ़ें- एक छोटी सी गांठ से शुरू होता है कैंसर, जानें कैसे बढ़ता है और क्या करें 

प्रोलेक्टिन हार्मोंस 

जब प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन हॉर्मन में असंतुलन होता है उसी दौरान प्रोलैक्टिन हार्मोन यानी ब्रेस्टफीडिंग हार्मोन बिगड़ने लगते हैं,जिसके कारण भी ब्रेस्ट में दर्द होने की समस्या हो सकती है

फैटी एसिड के कारण

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द के पीछे फैटी एसिड जिम्मेदार हो सकते हैं। बता दें कि बॉडी सेल्स के भीतर फैटी एसिड जब असंतुलित हो जाते हैं या उनमें किसी प्रकार की गड़बड़ आ जाती है तो स्तन के अंदर मौजूद हार्मोन सर्कुलेशन में मददगार टिश्यू की सेंसटिविटी नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। इसके कारण भी फिर से पहले ब्रेस्ट में दर्द की समस्या सामने आ सकती है

घरेलू उपाय (Home Remedies)

इस दौरान ब्रेस्ट की हल्के हाथों से मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और दर्द कम होगा. अरंडी का तेल बहुत फायदेमंद है 

ब्रेस्ट पेन में बर्फ की सिकाई भी अच्छी होगी, बर्फ से आराम मिलेगा , दिन में दो तीन बार ऐसा करें 

पीपल की पत्तियों से सिकाई

एक पैन में पीपल की पत्‍तियां रख कर उस पर कुछ बूंद सरसों या जैतून का तेल डाल कर गरम करें, फिर इन गरम पत्‍तियों को ब्रेस्‍ट पर रख कर सेंकें, इन पत्‍तियों से 4-5 बार सिंकाई करें। आपको बहुत जल्द ब्रेस्ट पेन में आराम होगा

यह भी पढ़ें- पुरुषों को भी होते हैं पीरियड्स, जानें कारण, लक्षण और इलाज

सौंफ की चाय या पानी

सौंफ में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आपको सूजन दर्द दोनों से ही आराम दिलाते हैं. आप इसे चाय की तरह ले सकती हैं, एक कप पानी में थोड़ी-सी सौंफ डाल कर उबालें और उसे छान कर पी लें, इसके अलावा नारियल पानी भी आराम दिलाता है, इसमें मौजूद पोटेशियम की अधिक मात्रा दर्द कम करती है

पीरियड्स से पहले ध्यान रखें ये बातें (Keep These Things in Mind Before Periods)

  • विटामिन ई का सेवन करें 
  • सही फिटिंग की ब्रा पहनें 
  • ज्यादा टाइट कपड़े नुकसान करते हैं 
  • खूब स्प्राउट्स खाएं 
  • ज्यादा फाइबर और पानी पिएं 
  • विटामिन्स लेते रहें 
  • फीजिकल एक्टिविटी करें 

यह भी पढ़ें- जानिए महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी ये खास बात 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement