Advertisement

Cardiac Arrest का कारण बन सकता है हाई ब्लड शुगर लेवल, जानें कैसे बढ़ जाता है खतरा

Cardiac Arrest Causes: हार्ट डिजीज अक्सर हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर के कारण होती हैं. हाई ब्लड शुगर लेवल कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है.

Latest News
Cardiac Arrest का कारण बन सकता है हाई ब्लड शुगर लेवल, जानें कैसे बढ़ जाता है खतरा

Cardiac Arrest

Add DNA as a Preferred Source

Cardiac Arrest: डायबिटीज के कारण ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है जो कई स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनता है. हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) के कारण ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती हैं ऐसे में दिल से जुड़ी समस्याएं (Heart Problems) होने लगती हैं. इसके कारण कार्डियक अरेस्ट का खतरा बना रहता है. कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति हैं जिसमें दिल की धड़कन बंद (Heart Failure) हो जाती है. इसके कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है. चलिए जानते हैं कि शुगर लेवल बढ़ने से कार्डियक अरेस्ट (Can High Blood Sugar Cause Cardiac Arrest) का खतरा कैसे बढ़ता है.

कैसे हाई ब्लड शुगर बनता है कार्डियक अरेस्ट का कारण?

- शुगर लेवल हाई होने पर यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बनता है. नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल रक्त क फ्लो को धीमा करता है. जिससे कार्डियक अरेस्ट का खतरा रहता है.
- डायबिटीज के कारण ब्लड वेसल्स सख्त और संकरी हो जाती है ऐसे में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. इसके कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. यह कार्डियक अरेस्ट का कारण भी बन सकता है.


डायबिटीज मरीज खूब खाएं ये 5 सब्जियां, हमेशा कंट्रोल में रहेगा Blood Sugar Level


- हाई ब्लड शुगर लेवल हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है जो कार्डियक अरेस्ट की वजह बन सकता है. हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल पर अधिक दबाव पड़ता है.
- यह तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचाता है जिससी दिल की धड़कर प्रभावित होती है. इससे बचने के लिए ब्लड शुगर के स्तर को बैलेंस करके रखें.

कार्डियक अरेस्ट के लक्षण

कार्डियक अरेस्ट में अचानक से दिल की धड़कन थम जाती है. इससे पहले कई लक्षण नजर आते हैं जो कार्डियक अरेस्ट के खतरे की ओर इशारा करते हैं. इसके लक्षण हैं - छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना और बेहशी.

ऐसे कम होगा कार्डियक अरेस्ट का खतरा

कार्डियक अरेस्ट से इंसान की जान भी जा सकती है इससे बचने रहने के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करते रहें. इन्हें हमेशा कंट्रोल में रखें. हेल्दी डाइट लें और धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें. इसके अलावा डॉक्टर से संपर्क कर दवाएं लें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement