Advertisement

Heart Attack Death: तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक से मौत के मामले, जानें क्या है अचानक होने वाली इन मौतों की वजह

Causes of Heart Attack: पिछले कई दिनों से हार्ट अटैक से मौतों की कई खबरें सामने आ रही है. इसकों लेकर वैज्ञानिकों द्वारा वैश्विक अध्ययन में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

Latest News
Heart Attack Death: तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक से मौत के मामले, जानें क्या है अचानक होने वाली इन मौतों की वजह

Heart Attack

Add DNA as a Preferred Source

Heart Attack: हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में काफी इजाफा हुआ है. हार्ट अटैक से होने वाली मौत के पीछे क्या कारण है इसको लेकर एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वैश्विक अध्ययन के मुताबिक, प्लास्टिक में इस्तेमाल होने वाला एक रसायन डीईएचपी (Di-2 Ethylhexyl Phthalate) दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का कारण है. साल 2018 में भारत में 1,03,587 मौतें डीईएचपी के कारण हुई थी. इससे दुनियाभर में 356,000 से अधिक मौतें हुई थीं.

कैसे शरीर में प्रवेश करता है फ्थैलेट?

प्लास्टिक को लचीला और उपयोगी बनाने के लिए फ्लैथेट रसायन का इस्तेमाल किया जाता है. यह कंटेनर, कॉस्मेटिक्स, डिटर्जेंट, प्लास्टिक पाइप, कीटनाशकों हर चीजों में पाया जाता है. घरेलू उपयोग की वस्तुओं में यह होता है. इसके छोटे-छोटे कण टूटकर शरीर में प्रवेश करते हैं जिससे हार्ट अटैक और कैंसर समेत कई गंभीर रोग हो सकते हैं.

शादी के लिए ‘हां’ से पहले ‘जांच’, भारत के इस राज्य विवाह से पहले HIV टेस्ट कराना होगा जरूरी!

बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा

जब शरीर में डीईएचपी रसायन प्रवेश करता है तो यह धमनियों में सूजन का कारण बनता है. इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. रिसर्च के मुताबिक, यह 55 से 64 वर्ष के लोगों को अधिक प्रभावित करता है. भारत में प्लास्टिक का अधिक इस्तेमाल होता है ऐसे में भारत में इस रसायन के कारण होने वाली मृत्यु की दर अधिक है. प्लास्टिक का उपयोग तेजी से बढ़ने के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है.

कैसे कर सकते हैं बचाव?

प्लास्टिक में मौजूद रसायनों से इंसान को मौत का खतरा होता है. ऐसे में शोधकर्ता मानते हैं कि, फ्थैलेट के संपर्क को कम करके मृत्यु दर को कम कर सकते हैं. अगर इसको लेकर रिसर्च और शोध किये जाए तो खतरे को कम किया जा सकता है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement