सेहत
घर पर बनाया गया सफेद मक्खन सर्दियों में बहुत फायदेमंद है. कैंसर, बीपी , थाइरायड खत्म होता है और क्या हैं फायदे
डीएनए हिंदी: Butter Benefits in Winter- सर्दियों में बटर खाना बहुत ही फायदेमंद है और घर पर बनाया गया सफेद मक्खन तो और ही ज्यादा सेहतमंद है. बाजार के मक्खन में बहुत नमक होता हैं, जो सेहत के लिए हेल्दी नहीं होता जबकि घर में बना मक्खन सेहत के लिए बहुत हेल्दी है.
कैसे बनता है मक्खन
दूध के ऊपर जब क्रीम की मोटी परत जम जाती है उसे फैट अर्थात वसा कहते हैं, इसी ताजी और बासी क्रीम,दूध,दही को मथ के मक्खन बनाया जाता है. मक्खन में 80 फीसदी वसा होती है. ये छाछ,पानी और दूध की मलाई के मिश्रण से बनता है. ये गर्म तापमान में पिघल जाता है और ठंडे तापमान में जम जाता है. हमारे घरों में पराठे,रोटी,डबल रोटी,सैंडविच आदि के ऊपर मक्खन लगाया जाता है
यह भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत, पैर और चेस्ट में दर्द
मक्खन खाने के फायदे (Butter Ke Fayde in Hindi)
कैंसर
मक्खन कोई मामूली चीज नहीं है, यह कैंसर जैसे रोग से बचाव करने में आपकी मदद करता है. दरअसल मक्खन में मौजूद फैटी एसिड कौंजुलेटेड लिनोलेक प्रमुख रूप से कैंसर से बचाव में मदद करता है
हड्डियां मजबूत होती है
विटामिन्स, मिनिरल्स और कैल्शियम से भरपूर मक्खन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है. दांतों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद होता है,
गाय के दूध का मक्खन और खड़ी शर्करा का सेवन करने से पुराना बुखार ठीक हो जाता है, इसके अलावा मक्खन के साथ शहद और सोने के वर्क को मिलाकर खाने से टीबी के मरीजों को लाभ मिलता है
यह भी पढ़ें- ये हैं पांच कॉमन कैंसर, क्या है इनके लक्षण
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर