Advertisement

Burning Feet: बेड पर जाते ही तलवों में होता है दर्द और जलन तो न करें इग्नोर, इन 3 बीमारियों का हो सकता है संकेत

शरीर में कोई भी बीमारी घर करने से पूर्व उसके कुछ लक्षण सामने आने लगते हैं, जिन्हें हम जानकारी के अभाव या फिर किसी ओर कारण से अनदेखी कर देते हैं, जो एक बड़ी बीमारी के रूप में सामने आती है.

Latest News
Burning Feet: बेड पर जाते ही तलवों में होता है दर्द और जलन तो न करें इग्नोर, इन 3 बीमारियों का हो सकता है संकेत
Add DNA as a Preferred Source

Burning Feet Problem Indicate Disease: सर्दी, गर्मी या बरसात के मौसम का प्रभाव हमारे शरीर पर जरूर पड़ता है. इसी तरह गर्मी के बीच पड़ने वाली उमस और भी ज्यादा प्रभावित करती है. इस बीच बढ़ता तापमान  पसीना आने से लेकर सिर दर्द और सुस्ती जैसी समस्याओं को बढ़ा देता है. इसी सीजन में अक्सर कुछ लोगों को पैरों के तलवों में दर्द और जलन महसूस होती है. अगर आपको भी कुछ ऐसे लक्षण दिखते हैं तो इसे इग्नोर बिल्कुल न करें. यह आपके शरीर में विटामिन से लेकर अन्य पोषण की कमी और बीमारियों का संकेत देती है. रात के समय तलवों में दर्द और जलन की समस्या के पीछे ये कमियां हो सकती हैं. आइए जानते हैं...

इसलिए होती है पैरों के तलवों में जलन (Burning Feet Causes) 

आप जब भी थक हारकर बेड पर सोने के लिए पहुंचते हैं और इस समय पैरों के तलवों में जलन या दर्द होता है तो इसे इग्नोर न करें. यह डिहाइड्रेशन का संकेत देती है. डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से यह समस्या हो सकती है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं. 

हाई ब्लड शुगर का भी है संकेत (Indicates High Blood Sugar) 

पैरों के तलवों में होने वाली जलन और दर्द की वजह हाई ब्लड शुगर भी हो सकता है. गर्मी में डायबिटीज मरीजों में शुगर का लेवल किसी भी समय बढ़ जाता है. यह आराम करते समय इसके लक्षण पैरों के तलवों में दिखाई देते हैं. पैरों में दर्द और जलन की से व्यक्ति परेशान हो जाता है. इसकी वजह ब्लड वेसेल्स की दीवारों का कमजोर होना है. ऐसी स्थिति में शुगर को कंट्रोल करने का प्रयास करें. 

हाई बीपी भी है वजह (High Blood Pressure) 

पैरों के तलवों में होने वाले दर्द और जलन के हाई ब्लड शुगर की वजह से भी हो सकती है. इसकी वजह से स्किन टोन में भी बदलाव आता है. पैरों में जलन के साथ ही कुछ झुनझुनाहट महसूस होती हे. ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर को आनन फानन में कंट्रोल करने की दवा जरूर खाएं. इसके साथ ही डॉक्टर से परामर्श जरूर लें. 

तलवों की जलन को कम करने के नुस्खे (Remedy Of Burning Feet) 

पैरों के तलवों में होने वाली जलन और दर्द से परेशान हैं तो एलोवेरा जेल और बर्फ का इस्तेमाल जरूर करें. इसमें एलोवेरा ठंडक लाने के साथ ही स्किन में जलन और दर्द को खत्म कर देता हे. इसके अलावा रात को तलवों पर एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें. इसके  अलावा बर्फ के टुकड़ों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक बाल्टी में बर्फ के कुछ टुकड़ें डाल लें. इसमें पैरों को भिगोकर रखें. इससे आराम मिल सकता है. 
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement