Advertisement

सर्दियों में बढ़ जाता है Brain Stroke का खतरा, प्यारी है Mental Health तो जान लें लक्षण और बचाव

Brain Stroke Risk: सर्दियों में गिरता तापमान और बढ़ती ठंड कई बीमारियों की वजह बनती है. ठंड में सर्दी, जुकाम और खांसी होना सामान्य है. लेकिन ठंड से ब्रेन स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ जाता है.

Latest News
सर्दियों में बढ़ जाता है Brain Stroke का खतरा, प्यारी है Mental Health तो जान लें लक्षण और बचाव

Brain Stroke

Add DNA as a Preferred Source

Brain Stroke In Winter: सर्दी ने ठिठुरन बढ़ा दी है. अब दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. सर्दी का मौसम कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है. ठंड के कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है.

सर्दी शुरू होने के बाद से अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, 40 से 58 साल की उम्र के लोगों में ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इन मामलों में 60 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें दिमाग से जुड़ी कोई समस्या नहीं है.

क्यों बढ़ जाता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा?

ठंड के दिनों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है. ब्रेन स्ट्रोक में दिमाग की नसें फटने या उसमें ब्लॉकेज की समस्या होती है. ठंड के दिनों नसें सिकुड़ने लगती है. तापमान में कमी के कारण रक्त गाढ़ा हो जाता है. जिससे ब्रेन स्ट्रोक की समस्या हो सकती है.


हेल्दी रखने में मदद करेगा हल्दी का पानी, जानें लें इसके फायदे और पीने का तरीका


ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

कमजोरी और थकान महसूस होना
हाथ ऊपर उठाने या चलने में परेशानी
शरीर का ठंडा होना 
बोलने में कठिनाई
जी मिचलाना या उल्टी होना
घबराहट और सांस लेने की दिक्कत
तेज सिरदर्द और आंखों में धुंधलापन
चेहरे पर एक तरफ सुन्नता महसूस होना

ऐसे करें ब्रेन स्ट्रोक से बचाव

- ठंड से बचने के लिए शरीर को गर्म रखने वाले फूड्स खाएं और गर्म कपड़ें पहनें.
- हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज हैं तो हेल्थ का ध्यान रखें. ऐसे लोग नियमित जांच कराते रहें.

- अल्कोहल व धूमपान दूर रहें और रूटीन में योग, व्यायाम व प्राणायाम को शामिल करें. इससे सेहत अच्छी रहती है.
- ब्रेन स्ट्रोक के किसी भी लक्षण के नजर आने पर सावधान हो जाएं और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement