Advertisement

High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल कर देगा उबला हुआ करेला, सूजन से लेकर खत्म हो जाएगी गाउट की समस्या 

उबला हुआ करेला खाना प्यूरिन को पेशाब के रास्ते निकालकर शरीर से बाहर करता है. यह यूरिक एसिड को कंट्रोल कर शरीर को सेहतमंद बनाता है.

High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल कर देगा उबला हुआ करेला, सूजन से लेकर खत्म हो जाएगी गाउट की समस्या 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शरीर में प्यूरिन की ज्यादा मात्रा यूरिक एसिड (Uric Acid) की समस्या को जन्म देती है. यह जोड़ों में जमा होकर दर्द से लेकर गाउट की समस्या पैदा करता है. यह सूजन की वजह भी बनता है. इन सब चीजों से बचने के लिए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना जरूरी है. ऐसे में डाइट में करेला शामिल कर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने से लेकर बाहर निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको उबला करेले का सेवन करना होगा. आइए जानते हैं कैसे करें करले का सेवन और फायदे...

यूरिक एसिड में खाएं उबला करेला

यूरिक एसिड को कम करने के लिए डाइट में उबला करेला बेहद फायदेमंद है. इसमें फाइबर और रफेज भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह बॉडी के लिए डिटॉक्सीफायर का काम करता है. साथ ही दर्द कम होता है. यह पेशाब के रास्ते यूरिया को बाहर निकालने में मदद करता है. 

उबला करेला के फायदे

उबले करेले में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है. यह यूरिक एसिड को कम करता है. यह स्किन की भी कई समस्याओं को दूर करता है. 

डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद

उबला हुआ करेला डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है. यह हर तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यह करेला लें पानी में उबालकर खाने से सेहत को और भी फायदे पहुंचाता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement