Advertisement

खून हो रहा है गाढ़ा तो जान लें इसके कारण और बचाव के तरीके, वरना धो बैठेंगे जिंदगी से हाथ

Blood Thickening Causes: खून का अधिक गाढ़ा होना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है. इसके कारण रक्त में थक्का बनने लगता है. ऐसे कारण स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है.

Latest News
खून हो रहा है गाढ़ा तो जान लें इसके कारण और बचाव के तरीके, वरना धो बैठेंगे जिंदगी से हाथ

Blood Clotting

Add DNA as a Preferred Source

Blood Clotting: खून का गाढ़ा होने पर कई समस्याएं हो सकती है. अगर खून बहुत ज्यादा गाढ़ा हो जाता है तो इससे रक्त में थक्का बनने लगता है. यह कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है. ब्लड शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है. अगर ब्लड गाढ़ा हो जाता है तो रक्त प्रवाह धीमा पड़ जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि, ब्लड गाढ़ा क्यों हो जाता है और इस समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं.

क्यों गाढ़ा हो जाता है खून?

- डिहाइड्रेशन
- धूम्रपान और शराब
- बैड कोलेस्ट्रॉल
- डायबिटीज
- दवाओं के कारण
- जेनेटिक कारण
- होमोसिस्टीन के कारण

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की बीमारियों का रिस्क कम करेंगे ये 7 फूड्स, खुल जाएगी नसों की ब्लॉकेज

खून गाढ़ा होने के कारण होने वाली समस्याएं

हार्ट अटैक

अगर खून गाढ़ा हो जाता है तो दिल की रक्त नली के ब्लॉक होने पर हार्ट अटैक आ सकता है. ऐसे में दिल का दौरा आने पर जान जा सकती है.

ब्रेन स्ट्रोक

कई बार गाढ़े खून की वजह से दिमाग की नसों में थक्का बन सकता है जो ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनता है. यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

पैरों की नसों में खून का थक्का

गाढ़े खून के कारण पैरों की नसों में खून का थक्का बनना और सूजन, दर्द लालिमा की शिकायत हो सकती है. यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

ऐसे करें समाधान

आपको गाढ़े खून के कारण होने वाली समस्याओं से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिना चाहिए. धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए. नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए. स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचने के लिए ब्लड शुगर, बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement