Advertisement

क्या है Marburg Virus? जिसमें आंख-नाक से आने लगता है खून, खराब हो जाते हैं शरीर के ये अंग

Marburg Virus की चपेट में आने के बाद आंखों से ब्लीडिंग होने जैसे लक्षण दिखते हैं, यह शरीर के कई अंगों को बुरी तरह से डैमेज कर देता है. 

Latest News
क्या है Marburg Virus? जिसमें आंख-नाक से आने लगता है खून, खराब हो जाते हैं शरीर के ये अंग

Marburg Virus

Add DNA as a Preferred Source

कोरोना और मंकीपॉक्स (Mpox) जैसे खतरनाक वायरल इन्फेक्शन का डर अभी भी लोगों के मन में बना हुआ है, अब मारबर्ग नामक (Marburg Virus) एक वायरस ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. इस खतरनाक वायरस को ब्लीडिंग आई डिजीज (Bleeding Eye Disease) भी बोला जा रहा है. दरअसल, इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने के बाद आंखों से ब्लीडिंग होने जैसे (Bleeding In Eye) लक्षण दिखते हैं, यह शरीर के कई अंगों को बुरी तरह से डैमेज कर देता है. 

क्या है Marburg Virus?
इस वायरल इंफेक्शन से हो रही मृत्यु दर ज्यादा है, जिसकी वजह से दुनियाभर के वैज्ञानिक और शोधकर्ता इससे डरे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके संक्रमण में मृत्यु दर 88 से 90 प्रतिशत है. यानी अगर 100 व्यक्ति मारबर्ग वायरस से संक्रमित हैं, तो उनमें से 88 से 90 लोगों की मृत्यु हो सकती है. 


यह भी पढ़ें: 'पेट खाली है, दिमाग नहीं चल रहा', जानें आखिर क्या है भूख का ब्रेन से कनेक्शन



बता दें कि ईबोला परिवार का ही एक वायरस है और इसलिए ही इससे होने वाली मृत्यु दर भी बहुत ज्यादा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मारबर्ग वायरस से होने वाला संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है, जिसमें तेज बुखार और ब्लीडिंग जैसे गंभीर लक्षण नजर आते हैं.  

क्या दिखते हैं इसके लक्षण?
ऐसी स्थिति में खतरनाक रक्तस्रावी लक्षण दिखते हैं, जिसमें उल्टी और मल में ताजा खून आना, नाक, मसूड़ों और योनि से खून आना शामिल है. इसके अलावा ये गंभीर लक्षण नजर आ सकते हैं...   

  • बुखार आना 
  • ठंड लगना
  • सिरदर्द की समस्या
  • मांसपेशियों में दर्द
  • धड़ पर मैकुलोपापुलर दाने
  • मतली, उल्टी, सीने में दर्द, गले में खराश
  • पेट दर्द और दस्त की समस्या
  • वेनपंक्चर साइट्स पर रक्तस्राव
  • भ्रम, चिड़चिड़ापन, और आक्रामकता

यह भी पढ़ें: Anjeer Water: रातभर भिगोकर सुबह पिएं अंजीर का पानी, गिनते रह जाएंगे इसके फायदे


शरीर के इन अंगों को डैमेज करता है Marburg Virus

लिवर: एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वायरस लिवर के सेल्स को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, जिससे लिवर फेलियर हो सकता है. 

किडनी: इसका असर किडनी की कार्यक्षमता पर भी पड़ता है. इसके कारण यूरिनेशन में दिक्कत हो सकती है और शरीर में जहरीले तत्व जमा होने लगते हैं. 

मस्तिष्क: इतना ही नहीं कुछ मामलों में यह मस्तिष्क में सूजन यानी (एन्सेफ़लाइटिस) की समस्या पैदा कर सकता है.. 
   
ब्लड वेसल्स: इसके अलावा यह वायरस ब्लड वेसल्स को कमज़ोर करता है और इसके कारण अंदरूनी और बाहरी ब्लड फ़्लो शुरू हो जाता है. 

अग्न्याशय: वहीं इसके कारण मरीज को अग्न्याशय की सूजन की समस्या भी हो सकती है. साथ ही नाक, मसूड़ों और योनि से खून आने की समस्या हो सकती है.  

अंडकोष: इसके अलावा इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने वाले लोगों को ऑर्काइटिस (एक या दोनों अंडकोष की सूजन) की  हो सकती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement