Advertisement

Black Carrot Benefits: सर्दियों में लाल से भी ज्यादा फायदेमंद है काली गाजर, पेट से लेकर दिल तक की हेल्थ को रखती है दुरुस्त

सर्दियों के मौसम में मार्केट में पालक और गाजर खूब मिलती है. सर्दियों की मौसमी सब्जियों में शामिल गाजर की लोग सब्जी बनाने से लेकर इसका हलवा और जूस भी खूब पसंद करते हैं. यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.

Latest News
Black Carrot Benefits: सर्दियों में लाल से भी ज्यादा फायदेमंद है काली गाजर, पेट से लेकर दिल तक की हेल्थ को रखती है दुरुस्त
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सब्जियों में शामिल गाजर कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है. यह खून की कमी को दूर करने से लेकर वजन को कम करने में मदद करती है. गाजर का नाम आते ही लोगों के दिमाग में लाल गाजर की इमेज आ जाती है, लेकिन आज आपको काली गाजर के बार बारें में बताने जा रहे हैं. काले रंग की गाजर लाल से भी ज्यादा फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें एंथोसियानिन्स से लेकर विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है. यह पेट से लेकर दिल तक की हेल्थ के लिए रामबाण होती है. आइए जानते हैं काली गाजर खान में मौजूद पोषक तत्व और इसे खाने से मिलने वाल फायदे...

सर्दियों के मौसम में मार्केट में पालक और गाजर खूब मिलती है. सर्दियों की मौसमी सब्जियों में शामिल गाजर की लोग सब्जी बनाने से लेकर इसका हलवा और जूस भी खूब पसंद करते हैं. सुबह खाली पेट गाजर का जूस पीने से ताकवर एंटीऑक्सीडेंट्स का बूस्ट मिल जाता है. ठीक इसी तरह काली गाजर खाने के फायदे मिलते हैं. 

दिल को बनाएं रखती है हेल्दी

काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं. यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. काली गाजर का नियमित सेवन पोषक नसों में क्लोट नहीं जमने देता. इस से नसों को आराम मिलता है. साथ ही दिल की स्वास्थ्य में सुधार करता है. यह गंभीर बीमारी जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है. 

आंखों की रोशनी में होता है सुधार

लाल गाजर की तरह ही काली गाजर में भी विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है. यह ग्लोकोमा और रेटिनल इंफ्लेमेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए काफी लाभदायक होता है. इसका सेवन करने से ब्लड फ्लो बढ़ जाता है. 

एंटी कैंसर गुणों से होती है भरपूर

काली गाजर खाने में स्वाद होने के साथ ही एंटी कैंसर से भरपूर होती है. इसमें मिलने वाला anthocyanins कैंसर के सेल्स को बढ़ने नहीं देता. यह शरीर में सूजन और दर्द को भी कम करती है. काली गाजर का जूस पीना भी सेहत के ​लिए काफी फायदेमंद होता है. 

वजन कम करने में भी है मददगार

काली गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही एंटीओबेसिटी गुण पाएं जाते हैं. यह वजन को बढ़ने से रोकते हैं. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं. इससे पाचन तंत्र को सुधार होता है. साथ ही खाना आसानी से पच जाता है. इससे वजन कम होता है और चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है. 

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

काली गाजर में फाइबर पाया जाता है. यह कब्ज से लेकर गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और फ्लाटुलेंस जैसी समस्याओं छुटकारा दिला देता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन तंत्र को सही बनाएं रखता है. 

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

काली गाजर में मिलने वाले विटामिंस और दूसरे जरूरी पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. हर दिन इसका सलाद में सेवन करना या फिर जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. कोई भी व्यक्ति जल्दी जल्दी बीमार नहीं पड़ता.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement