Advertisement

Diabetes Control: ब्लड शुगर को कंट्रोल कर देता करेले का जूस, इस ट्रिक से बनाने पर दूर हो जाएगी कड़वाहट और मिनटों में होगा तैयार

बढ़ते डायबिटीज की समस्या और हाई ब्लड शुगर में करेले का जूस रामबाण इलाज है. इसे ब्लड शुगर कंट्रोल होने से लेकर ​पेट की बीमारियां भी खत्म हो जाती है.

Diabetes Control: ब्लड शुगर को कंट्रोल कर देता करेले का जूस, इस ट्रिक से बनाने पर दूर हो जाएगी कड़वाहट और मिनटों में होगा तैयार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरी सब्जियों में आने वाला करेला कई गुणों से भरपूर होता है. यह बड़ी से बड़ी बीमारियों को काटने के साथ ही बॉडी के आसपास भी फटकने नहीं देता, लेकिन इसके स्वाद की वजह से ज्यादातर लोग करेले का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं. इसकी जूस की बात हो तो और भारी पन हो जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि डायबिटीज पेशेंट्स के लिए यह जूस किसी रामबाण दवा से कम नहीं है. इसके जूस का नियमित रूप से सेवन करने पर ब्लड शुगर से लेकर लिवर और डाइजेशन में सुधार हो जाता है. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.   

ज्यादातर लोग इसके गुणों से तो प्रभावित होते हैं, लेकिन टेस्ट की वजह से जूस नहीं पीना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी इसी वजह से करेले का जूस नहीं पी रहे हैं तो इस ट्रिक से आप करेले के जूस की कड़वाहट से छुटकारा पा सकते हैं. आइए बताते हैं कैसे करेले के जूस को कड़वाहट को दूर कर सकते हैं...  

ऐसे में बनाएं करेले का जूस नहीं गायब हो जाएगी कड़वाहट

करेले का जूस बनाने के लिए 2 करेले, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच नींबू का रस, एक कप पानी और एक चम्मच सादा नमक लें ले. अब करेले की को काटकर एक कटौरी में रख लें. इसमें नमक, नींबू का रस और पानी डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद कटे हुए करेले को कटौरी से बाहर निकालकर धो लें. अब करेले के बीज निकालकर इन्हें मिक्स जार में डाल दें. अब जार में आधा चम्मच काला नमक, आधा नींबू का रस और एक कप पानी डालकर ग्राइड कर दें. दो मिनट बाद इसे किसी बर्तन इसके जूस को छान लें. अब इसका कड़वा पन गायब हो जाएगा.

नियमित सेवन से दूर हो जाएगा ब्लड शुगर 

इस विधि से जूस बनाने पर करेले का कड़वा पन गायब हो जाएगा. इसके बाद आप इसे नियमित रूप से पीना शुरू कर दें. ऐसा करने पर डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाएगा. डायबिटीज न होने पर भी इसका सेवन किया जा सकता है. यह पेट से लेकर स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement