सेहत
Health Benefits Of Nutmeg Water: जायफल पानी पीने के फायदे क्या हैं और इसके सेवन का सही समय क्या है? आइए जानतें हैं इसके बारे में...
जायफल (Nutmeg Water) उन मसालों में से एक है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है. इसका सेवन लोग कई तरह से करते हैं. कुछ लोग जायफल का पानी पीना ज्यादा (Nutmeg Water Benefits) फायदेमंद मानते हैं. हालांकि जायफल के सेवन का सही तरीका और सही समय आपको मालूम होना चाहिए, तभी आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा. गलत तरीके से इसके सेवल से यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं जायफल पानी पीने के फायदे क्या (Jaiphal Water Benefits) हैं और इसके सेवन का सही समय क्या है?
जायफल का पानी पीने के फायदे?
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक जायफल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसी वजह से ये हेल्दी ड्रिंक ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होती है. यह मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. दरअसल, जायफल का पानी स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होता है. इतना ही नहीं इसका पानी पीने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे.
यह भी पढ़ें: क्यों प्रेग्नेंसी में Diabetes की चपेट में आ जाती हैं महिलाएं, मां और बच्चे पर क्या पड़ता है इसका असर?
कब पिएं जायफल का पानी?
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक जायफल के पानी को रात के समय पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस समय जायफल का पानी पीकर आप अपनी नींद की गुणवत्ता को काफी हद तक सुधार सकते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक महीने तक हर रोज एक गिलास जायफल का पानी पीकर सोएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें.
कैसे बनाएं जायफल का पानी?
सबसे पहले एक छोटे बर्तन में पानी डालकर उबालें और पानी उबलने के बाद गैस बंद कर दें, फिर इसमें जायफल पाउडर या कद्दूकस किया हुआ जायफल डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इस मिश्रण को कुछ देर के लिए ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को छान लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं. आप इसे गुनगुना भी पी सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.