Advertisement

Nutmeg Tea Benefits: मानसून में खांसी-जुकाम और बीमारियों से रहना है दूर, पिएं जायफल वाली ये इम्युनिटी बूस्टिंग चाय

Nutmeg Tea Benefits: आज हम आपको एक ऐसे मसाले की चाय के बारे मे बताने जा रहे हैं, जो मानसून के मौसम में इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में आपकी मदद कर सकता है. 

Latest News
Nutmeg Tea Benefits: मानसून में खांसी-जुकाम और बीमारियों से रहना है दूर, पिएं जायफल वाली ये इम्युनिटी बूस्टिंग चाय

Nutmeg Tea Benefits

Add DNA as a Preferred Source

Nutmeg Tea Benefits- मानसून के मौसम में सर्दी-जुकाम, गले में खराश, थकान और बार-बार होने वाली वायरल बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. ऐसे में इन बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर के अंदरूनी इम्युनिटी कवच को मजबूत बनाए रखना बहुत ही जरूरी है. आमतौर पर लोग इम्युनिटी बूस्टिंग डाइट में अदरक, तुलसी और हल्दी आदि शामिल करते हैं.

लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे मसाले की चाय के बारे मे बताने जा रहे हैं, जो मानसून के मौसम में इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में आपकी मदद कर सकता है. 

इस मसाले की चाय डाइट में करें शामिल

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जायफल की,  जायफल में मौजूद सक्रिय यौगिक शरीर में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं.  यह म्यूकस को ढीला करता है और श्वसन तंत्र को साफ रखता है. इससे खांसी और जुकाम में तुरंत आराम मिलता है. इतना ही नहीं. इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ जायफल वाली चाय पीने से शरीर को आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है. 

कैसे बनाएं जायफल वाली इम्युनिटी बूस्टिंग चाय?

सामग्री
इसके लिए आधा कप पानी, आधा कप दूध (वैकल्पिक), 1/4 चम्मच जायफल पाउडर (ताजा कद्दूकस किया हुआ हो तो बेहतर), 1/2 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ), 3-4 तुलसी की पत्तियां, 1 छोटी इलायची, 1 चुटकी काली मिर्च, शहद या गुड़ स्वाद अनुसार अलग रख लें. 

जान लें विधि
इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी और दूध मिलाकर गर्म करें और फिर उसमें अदरक, तुलसी, इलायची, काली मिर्च और जायफल डालें, फिर इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें ताकि सारे तत्व अच्छी तरह से घुल जाएं. इसके बाद गैस से उतारकर छान लें और गुनगुना होने पर शहद या गुड़ मिलाएं.  दिन में एक या दो बार इसका सेवन कर सकते हैं, खासकर सुबह खाली पेट या शाम को हल्के नाश्ते के साथ पीना फायदेमंद होगा. 

इन बातों का रखें ध्यान

बताते चलें कि इस चाय में जायफल की मात्रा हमेशा सीमित रखें, क्योंकि ज़्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. वहीं प्रेग्नेंसी, बच्चों या किसी भी गंभीर बीमारी में इसका उपयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement