Advertisement

जोड़ों में चिपके Uric Acid को जड़ से खींच लेगी ये देसी चीज, ऐसे खाएंगे तो मिलेगा डबल फायदा

Uric Acid Remedy: आज हम आपको एक ऐसे देसी नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे यूरिक एसिड की समस्या को कम किया जा सकता है. 

Latest News
जोड़ों में चिपके Uric Acid को जड़ से खींच लेगी ये देसी चीज, ऐसे खाएंगे तो मिलेगा डबल फायदा

Uric Acid Remedy.

Add DNA as a Preferred Source

भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान की गलत (Lifestyle) आदतों के कारण यूरिक एसिड की समस्या अब आम बन चुकी है, इसके कारण जोड़ों में सूजन, दर्द और अन्य समस्याएं बढ़ जाती है.  ऐसे में आज हम आपको कुछ खास देसी पत्तियों की चटनी (Chutney for Uric Acid Control) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे इस समस्या को कम किया जा सकता है. 

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स (Uric Acid) को निकालने में मदद करते हैं. इससे बनी चटनी नियमित रूप से खाने से यूरिक एसिड के स्तर (Uric Acid Remedy) को कम किया जा सकता है... 

इन पत्तियों की चटनी बनाएं

इस देसी चटनी को बनाने के लिए धनिया के पत्ते, पुदीने के पत्ते, तुलसी के पत्ते और नीम के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट्स सहित तमान गुणों से भरपूर होती हैं, ऐसे में इनके सेवन से यूरिक एसिड तो कंट्रोल में रहता ही है, साथ ही अन्य कई गंभीर बीमारियों से छुटाकार मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद बस एक चम्मच चबा लें ये मसाला, गिनते रह जाएंगे फायदे

कैसे बनाएं?
सामग्री 

थोड़ी-थोड़ी मात्रा में धनिया, पुदीना, तुलसी और नीम की पत्तियां लें और इन्हें अच्छे से धो कर रख दें. इसके अलावा हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू का रस, नमक आदि भी अलग रख लें. इसके बाद चटनी बनाने के लिए इन सभी पत्तों को बारीक काट लें और फिर हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को भी बारीक काटकर, सभी सामग्री को एक मिक्सर में डालकर पीस लें. इसके बाद आखिर में इसमें नींबू का रस और नमक मिला दें. आपकी स्पेशल चटनी बनकर तैयार है. 

क्या हैं इसके फायदे? 

यूरिक एसिड का स्तर होगा कम
जोड़ों के दर्द और सूजन से मिलेगी राहत
शरीर की सूजन भी होगी दूर
डाइजेशन भी रहेगा हेल्दी
इम्युनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद

ऐसे करें सेवन

आप इस चटनी को रोजाना खाने के साथ खाएं, बता दें कि इसे दही या सलाद के साथ भी खा सकते हैं. हालांकि, इस तरह के देसी-घरेलू इलाज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूर लें, ताकि आपको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.) 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement