Advertisement

आंतों में Infection का खतरा दूर करते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, Typhoid में दवा का करते हैं काम 

Infection In Intestine टाइफाइड की समस्या होने पर आंतें कमजोर होने लगती हैं और इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग शुरू हो जाती है. ऐसे में इसके लक्षणों को पहचान कर तुरंत इन इलाज कराना जरूरी है. इससे राहत पाने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं.

Latest News
आंतों में Infection का खतरा दूर करते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, Typhoid में दवा का करते हैं काम 

Typhoid Remedy

Add DNA as a Preferred Source

टाइफाइड (Typhoid) एक ऐसी गंभीर समस्या है, जो आंतों को कमजोर कर देती है और इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग (Gastrointestinal Bleeding) शुरू हो जाती है. इतना ही नहीं, कई मामलों में इसके कारण किडनी (Kidney Failure) तक के फेल होने की नौबत आ जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक टाइफाइड एक तरह का गैस्ट्रोइंटेस्टिनल इंफेक्शन है जो टाइफी बैक्टीरिया (Tyfy Bacteria) से होता है. ऐसे में इस बीमारी से खुद को बचाए रखना और समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर तुरंत जांच कराना जरूरी है. 

जानें क्या हैं टाइफाइड के लक्षण 

  • पेट दर्द की समस्या 
  • कब्ज होना 
  • डायरिया की समस्या
  • भूख न लगना
  • चेस्ट पर लाल निशान आना 
  • ठंड लगने की समस्या

यह भी पढ़ें: भारत ने जीती Trachoma से जंग, देश में खत्म हुई आंखों से जुड़ी ये खतरनाक बीमारी, WHO ने की सराहना

ये है टाइफाइड का रामबाण इलाज
इसके लिए सबसे पहले 5 पीस अंजीर, 10 दाने मुनक्का के, खूबकला- 2 ग्राम अलग रख लें, इसके बाद रात में तीनों को भिगो दें और फिर सुबह सिलबट्टे पर पीस लें. इसके बाद इस चटनी को पानी में उबालें और काढ़ा बनाकर रोज इसका सेवन करें. 

आंतों को मजबूत बनाएगा ये उपाय 
इसके लिए गुलकंद, गुलाब के पत्ते, सौंफ, इलायची और शहद को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर रोज 1 चम्मच इसका सेवन करें. इससे आपकी आंंते मजबूत हो जाएंगी और इंफेक्शन का खतरा कम होगा. 

इस आसान उपाय से दूर होगी पेट की समस्या
इसके अलावा रोज पिएं पंचामृत पीने से आपकी ये समस्या दूर होगी. इसके अलावा डाइट में गाजर, चुकंदर, लौकी, अनार, सेब इन सब का जूस निकालकर इसका सेवन करें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement