Advertisement

Heart Disease से गठिया तक, इन बीमारियों से रहना है दूर तो सर्दियों में मक्के को बना लें डाइट का हिस्सा

Winter Diet: अगर आप ठंड के मौसम में खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो डाइट में मक्का शामिल कर सकते हैं. नियमित रूप से इसके सेवन से आपको ढेरों फायदे मिलेंगे...

Latest News
Heart Disease से गठिया तक, इन बीमारियों से रहना है दूर तो सर्दियों में मक्के को बना लें डाइट का हिस्सा

Corn Benefits In Winter

Add DNA as a Preferred Source

ठंड के मौसम में लोगों की जीवनशैली (Lifestyle) और खानपान काफी बदल जाता है, जिससे कई तरह की गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ता है और कई बीमारियां घेर लेती हैं. इस मौसम में खानपान (Winter Diet) में पोषक तत्वों की कमी के कारण अक्सर लोगों को कमजोर इम्युनिटी (Immunity) की समस्या का सामना करना पड़ता है. इसकी वजह से से बीमारियां और संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स इस मौसम में (Healthy Winter Diet) खानपान और जीवनशैली का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं. 

ठंड में डाइट में शामिल करें मक्का
अगर आप ठंड के मौसम में खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो डाइट में मक्का (Corn) शामिल कर सकते हैं. मकई (Health Benefits Of Eating Corn) यानी मक्का पोषण से भरपूर एक ऐसा अनाज है, जिसे आप अपनी डाइट में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं. इसमें सभी आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं और एनर्जी से भरपूर रखते हैं. 

यह भी पढ़ें: Cavity और पायरिया का रामबाण इलाज है इस पेड़ का दातून, दर्द-सड़न से मिलेगी राहत

क्या हैं इसके फायदे? 

  • आंखों के लिए है फायदेमंद
  • मांसपेशियों को करे रिपेयर 
  • गठिया में असरदार
  • हार्ट डिजीज का खतरा करे कम
  • वेट लॉस में है फायदेमंद
  • इम्यूनिटी मजबूत बनाए
  • शरीर में एनर्जी बनाए रखे 
  • पाचन स्वस्थ रखे
  • शरीर में गरमाहट बनाए रखे

कैसे करें इसका सेवन 
बता दें कि मक्के के आटे से बनी रोटी सर्दियों का एक लोकप्रिय व्यंजन है, इसके अलावा आप चाहें तो मक्के को उबालकर हेल्दी स्नैक के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं. साथ ही मक्के का सूप या भुना हुआ मक्का खाना भी सेहत के लिहाज से फायदेमंद साबित होता है. ऐसे में अगर आप ठंड के मौसम में बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो डाइट में मक्का जरूर शामिल करें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

 ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement