Advertisement

Best Drinks For Diabetics: डायबिटीज मरीज गर्मियों में जमकर पिएं ये 7 ड्रिंक्स, जरा भी नहीं बढ़ेगा Blood Sugar

शरीर में एक बार पनपने के बाद कभी खत्म न होने वाली डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है. इसका हाई लेवल हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक और अंधा तक कर सकती है. 

Latest News
Best Drinks For Diabetics: डायबिटीज मरीज गर्मियों में जमकर पिएं ये 7 ड्रिंक्स, जरा भी नहीं बढ़ेगा Blood Sugar
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Drinks For Diabetes Patient) डायबिटीज एक क्रॉनिकल बीमारी है. मौसम में बदलाव के साथ ही यह डायबिटीज मरीजों को परेशानी की वजह बन जाती है. गर्मी में खासकर ब्लड शुगर हाई होने लगता है. ऐसे में खानपान का बेहद ध्यान रखना पड़ता है. वहीं अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो गर्मियों में जूस, शिंकजी, कोल्ड ड्रिंक्स से दूर ही रहना बेहतर है. ये आप के शुगर को स्पाइक कर सकते हैं. 

वहीं गर्मी, ज्यादा पसीना और शरीर में पानी की कमी से भी ब्लड शुगर को खतरनाक लेवल पर पहुंच सकता है. यह आपकी दिक्कत को बढ़ाने में काफी है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए आप को आयुर्वेद में शामिल और बेहरनी न्यूट्रिशन से भरी ये 7 ड्रिंक्स पी सकते हैं. इसे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहने के साथ ही बॉडी भी हाइड्रेट रहेगी. यह ड्रिंक्स डायबिटीज मरीजों के लिए गर्मियों में संजीवनी का काम करती हैं. आइए जानते हैं कौन सी ड्रिंक्स हैं बेस्ट...

सत्तू का पानी

सत्तू में फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसके साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है. गर्मियों के मौसम में सत्तू का पानी या शराब बेहद फायदेमंद होता है. यह एनर्जी देने के साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है. इसमें बीटा ग्लूकन होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है.

बादाम का दूध 

बादाम औषधीय रूप होते हैं. यह डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं. गर्मियों में डायबिटीज मरीज बादाम का दूध पी सकते हैं. इसमें गायब के दूध की तुलना में कम कैलोरी होती है. इसके साथ ही फाइबर, हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर बादाम मिल्क टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर होता है. यह ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है. साथ ही बॉडी को हाइड्रेट बनाए रखता है.

हरे सेब का रस

हरे सेब का रस डायबिटीज मरीजों के लिए संजीवनी का काम करता है. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है. इसमें मिलने वाले बायोएक्टिव यौगिक डायबिटीज के खतरे को कम कर देते हैं. इतना ही नहीं इसके छिलके भी लाभदायक होते हैं. हर दिन एक सेब का जूस पीन से टाइप टू डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है. साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. 

नारियल का पानी

गर्मियों के लिए नारियल नेचुरल और फायदेमंद ड्रिंक्स में से एक है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है. साथ ही इसमें विटामिन, प्रोटीन, हेल्दी फैट, मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और फाइबर होते हैं. यह सभी चीजें डायबिटीज मरीज के ग्लूकोज लेवल को हाई नहीं होने देती. यह इसे धीमा कर देती है, जिसकी मदद से बॉडी एनर्जी से भरपूर रहती है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. 

काजू का दूध

ड्राई फ्रूट्स में आने वाले काजू गर्मियों में ज्यादा लाभदायक होते हैं. इनकी तासीन ठंडी होती है. काजू में मिलने वाला यौगिक ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है. रात के समय दूध में काजू भिगोकर रख दें. इसे सुबह के समय पीसकर दूध में मिलाकर पिएं. इसे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता. काजू में मौजूद एनाकार्डिक एसिड ब्लड शुगर को हाई नहीं होने देता. 

चिया सीड्स और स्ट्रॉबेरी

चिया सीड्स का चलन इन दिनों तेजी से चला है. इसकी वजह इनका सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होना भी है. इनमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आमेगा 3 फैटी एसिड, से लेकर मैग्नीशियम समेत दर्जनों पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह साथ ही स्ट्रॉलबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट होता है. यह डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभदायक होता है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के साथ ही इंसुलिन को रेसिस्टेंट में सुधार करता है. 

कोकम का जूस

कोकम एंटीऑक्सीडेंट और एंटी डायबिटीज गुणों से भरपूर होता है. इसका नियमित सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है. साथ ही बॉडी में काम करने वाले एंजाइमों को बेहतर रखता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement