Advertisement

Diabetes Reduce Fast : हाई ब्‍लड शुगर को 30% तक कम कर देगा ये बेहद सस्‍ता सा ड्रिंक, डायबिटीज रोगी ध्‍यान दें

Blood Sugar lowering Remedies: अगर डायबिटिज के मरीज है और आपका ब्‍लड शुगर अचानक हाई हो गया तो आपके लिए यहां एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपकी समस्‍या को 30 प्रतिशत तक तुंरत कम कर देगा.

Latest News
Diabetes Reduce Fast : हाई ब्‍लड शुगर को 30% तक कम कर देगा ये बेहद सस्‍ता सा ड्रिंक, डायबिटीज रोगी ध्‍यान दें

हाई ब्‍लड शुगर को 30% तक कम कर देगा ये बेहद सस्‍ता सा ड्रिंक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टाइप 2 डायबिटीज बेहद खतरनाक हो सकती है अगर अचानक से रक्त शर्करा के स्तर हाई हो जाए. ज्‍यादातर मामलो में हाई ब्‍लड शुगर होने का पता अचानक ही चलता है. ऐसे में तुंरत आपको एक ऐसा ड्रिंक अधिक से अधिक मात्रा में पीना चाहिए जिससे ब्‍लड में समाहित ग्‍लूकोज यूरिन के जरिये शरीर से बाहर निकल जाए. 

यहां आपको एक ऐसे बेहद सस्‍ते या ये कहें मुफ्त में मिलने वाली ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो डायबिटीज में बेस्‍ट ड्रिंक मानी जाती है. जी हां ये कुछ और नहीं पानी है. सुनकर आपको भले ही अजीब लगे लेकिन ये हम नहीं रिसर्च बता रही है. डायबिटीज के लिए पानी  "सर्वश्रेष्ठ" पेय है जो ब्‍लड शुगर का स्तर 30 प्रतिशत तक तेजी से कम करती है. 

यह भी पढ़ें: Diabetes Symptoms: पैरों में बढ़ रही ये 6 दिक्‍कतें तो समझ लें शरीर में ब्‍लड शुगर का लेवल है बहुत हाई

यूके डायबिटीज की‍ रिपोर्ट के अनुसार डाय‍बिटीज रोगियों के लिए पानी से सस्‍ता और कारगर शुगर को कम करने वाला दूसरा उत्‍पाद नहीं है. चूंकि पानी में कोई कार्बोहाइड्रेट या कैलोरी नहीं होती है, यह डायबिटीज के लिए बेस्‍ट है. अध्ययनों से यह भी पता चला है कि पीने का पानी रक्त शर्करा (शर्करा) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.

डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि जब पानी का सेवन बढ़ाया जाता है, तो यह हाइपरग्लाइकेमिया (उच्च रक्त शर्करा) और बाद में होने वाली डायबिटीज को शुरुआत में ही रोक सकता है. 
 
ए‍क रिसर्च में पाया गया कि जो लोग प्रति दिन 500 मिली से कम पानी पी रहे थे उनकी तुलना में प्रति दिन एक लीटर से अधिक पानी पीने वालों में हाइपरग्लाइकेमिया विकसित होने का खतरा 28 प्रतिशत कम हो गया था. 

शोधकर्ताओं ने हार्मोन वैसोप्रेसिन के बारे में बताया कि डाय‍बिटीज में अधिक यूरिन होने के कारण डिहाइड्रेशन होता है और इससे हाइपरग्लाइकेमिया और डायबिटीज गंभीर होने का खतरा बढ़ता है. 
लेखकों ने निष्कर्ष निकाला कि पानी के सेवन में वृद्धि से वैसोप्रेसिन के बढ़े हुए स्तर की संभावना कम हो सकती है.

रिपोर्ट में बताया गया कि जब रक्त शर्करा का स्तर अधिक होता है तो मधुमेह वाले लोगों के शरीर को अधिक तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है. इससे गुर्दे यानी किडनी मूत्र के माध्यम से अतिरिक्त शर्करा को बाहर निकालने का प्रयास कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Diabetes Cure : डायबिटीज में प्रोटीन डाइट होती है बेस्ट लेकिन इन स्थितियों में खाना बन सकता है जानलेवा

पानी रक्त शर्करा के स्तर बढ़ने नहीं देता और यही ही कारण है कि जब डायबिटीज वाले लोगों में रक्त शर्करा का स्‍तर हाई होता है, तो पीना इतना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह अधिक ग्लूकोज को रक्त से बाहर निकालने में सक्षम बनाता है.

उच्च रक्त शर्करा का स्तर होने से डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है, जो मधुमेह मेलेटस वाले लोगों के लिए एक जोखिम है.
यह डायबिटीज इन्सिपिडस वाले लोगों में भी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा देता है. डायबिटीज इन्सिपिडस एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें बहुत अधिक पेशाब होती है और प्‍यास बहुत लगती है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आप पानी में नींबू या संतरे का जूस पीएं तो ये सोने पर सुहागा साबित होगा. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement