Advertisement

Diabetes Remedy: डायबिटीज और किडनी मरीजों के लिए वरदान है इस सब्जी का पानी, इस तरह पिएंगे तो फायदा मिलेगा डबल

Diabetes Home Remedy: भिंडी का पानी डायबिटीज मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. आइए जानते हैं क्या है इसके सेवन का सही तरीका...

Latest News
Diabetes Remedy: डायबिटीज और किडनी मरीजों के लिए वरदान है इस सब्जी का पानी, इस तरह पिएंगे तो फायदा मिलेगा डबल

Bhindi Water Benefits

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान के कारण लोगों में डायबिटीज की समस्या लगातार तेजी से बढ़ रही है.  बता दें कि यह एक ऐसी गंभीर समस्या है, जो (Diabetes Remedy) एक बार किसी व्यक्ति को हो जाए तो जीवनभर पीछा नहीं छोड़ती. इस बीमारी को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है, डायबिटीज को आप केवल खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार कर कंट्रोल में रख सकते हैं. आमतौर पर डायबिटीज (Bhindi Water For Diabetes) में शुगक को कंट्रोल रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं, इन्हीं में से एक है भिंडी. बता दें (Diabetes Home Remedy) कि भिंडी का पानी डायबिटीज मरीजों के लिए (Vegetable Drink For Diabetes) किसी वरदान से कम नहीं है. इसके सेवन (Bhindi Water Benefits) से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायदे...

डायबिटीज मरीजों के लिए भिंडी है फायदेमंद
 
आमतौर पर ज्यादातर घरों में भिंडी को पकाकर खाया जाता है और अगर आपको डायबिटीज को कंट्रोल करना है तो भिंडी को कच्चा ही खाना चाहिए. दरअसल भिंडी में जो फाइबर मौजूद होता है वह डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. इसलिए आपको भिंडी का सेवन निश्चिंत रूप से जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर जोड़ों के दर्द-अकड़न से निजात दिलाता है ये तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

इस तरह बनाएं भिंडी का पानी

बता दें कि भिंडी का पानी बनाने के लिए 2-4 भिंडी लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें, इसके बाद भिंडी को आगे और पीछे से काट लें. इसे काटने के बाद चिचिपा सा चीज निकल आता है. फिर कटी हुई भिंडी को पानी से भरे एक गिलास में रख दें और रातभर भिगोकर रख दें. इसके बाद सुबह सुबह भिंडी को पानी के गिलास से निकाल दें और खली पेट इस पानी को पी लें.

यह भी पढ़ें : बाल झड़ने पर सिर पर दिखाई देने लगे हैं गोल-गोल पैच? हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जानें लक्षण

टाइप 2 डायबिटीज में कितना फायदेमंद है भिंडी

हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज से पीड़ित लोगों को ऐसी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम होता है और भिंडी में केवल 20% ही ग्लाइसिमिक इंडेक्स पाया जाता है. ऐसे में टाइप 2 डायबिटीज के मरीज के लिए अच्छा माना जाता है. बता दें कि भिंडी का सेवन केवल डायबिटीज ही नहीं बल्कि किडनी के मरीज के लिए फायदेमंद माना जाता है. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement